विज्ञापन

IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी का पैतृक घर समस्तीपुर में हुआ भव्य स्वागत, फैंस की उमड़ी भारी भीड़

आईपीएल 2026 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद अपने पैतृक गांव समस्तीपुर पहुंचे 15 साल के क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी का हुआ भव्य स्वागत.

IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी का पैतृक घर समस्तीपुर में हुआ भव्य स्वागत, फैंस की उमड़ी भारी भीड़
Vaibhav Suryavanshi Grand Welcome in Hometown

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन और कई रिकॉर्ड कायम करने के बाद 15 वर्षीय क्रिकेट प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी मंगलवार की रात अपने पैतृक गांव समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत मोतीपुर पहुंचे. उनके आगमन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े. स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और जोरदार स्वागत के साथ अपने चहेते खिलाड़ी का अभिनंदन किया.

Latest and Breaking News on NDTV

वैभव के साथ तस्वीर खिंचवाने और सेल्फी लेने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया. हालांकि भारी भीड़ के कारण कई प्रशंसक उनसे मुलाकात नहीं कर सके. इस दौरान वैभव ने कुछ चुनिंदा लोगों से मुलाकात की, जबकि उनके परिजनों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी. गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही अंडर-19 क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बनाई है. उनकी सफलता के पीछे वर्षों का संघर्ष और पिता की अथक मेहनत रही है. क्रिकेट जगत में तेजी से उभर रहे वैभव का अगला लक्ष्य इंडिया-ए टीम में जगह बनाना और फिर भारतीय राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करना है.

31 मई को खत्म हुए आईपीएल 2026 के 19 वें सीजन में भले ही राजस्थान रॉयल्स खिताब न जीत पाई हो, लेकिन वैभव ने अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया था. इस 15 साल के धुरंधर ने 16 मैचों में 237.30 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए थे. सीजन में रिकॉर्ड 72 छक्के लगाकर उन्होंने 'ऑरेंज कैप' पर कब्जा किया. यही नहीं, वैभव आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एक ही सीजन में ऑरेंज कैप समेत कुल 5 बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए. इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर आज वैभव देश के सबसे बड़े क्रिकेट स्टार्स में शुमार हो चुके हैं.

रिपोर्ट - अविनाश कुमार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com