विज्ञापन

आ गया मानसून! केरल में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कब मिलेगी गर्मी से राहत?

Aaj ka Mausam: मौसम विभाग के संकेत बता रहे हैं कि मानसून अब ज्यादा दूर नहीं है और अगले कुछ घंटों में इसकी एंट्री हो सकती है. इसके साथ ही कई राज्यों में तेज बारिश, तूफानी हवाएं और बिजली गिरने का खतरा मंडरा रहा है.

आ गया मानसून! केरल में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कब मिलेगी गर्मी से राहत?
मानसून पर गुड न्यूज
  • मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में प्रवेश कर सकता है.
  • केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में अगले 6-7 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है.
  • पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी है.

Weather Today :देश के अलग-अलग हिस्सों में इस समय मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. कहीं तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं बारिश राहत लेकर आ रही है ऐसे बदलते मौसम के बीच मानसून को लेकर अच्छी खबर सामने आई है. IMD के मुताबिक परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं और दक्षिण-पश्चिम मानसून अब केरल में दस्तक देने के करीब पहुंच चुका है. मानसून के आगमन के साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की उम्मीद है, जहां एक ओर भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है.

Rain Alert : 6-7 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश की प्रबल संभावना है, जिसके साथ ही इस सप्ताह देशभर में मौसम का मिजाज काफी अस्थिर बना रहेगा. मानसून की इस दस्तक के चलते अगले 6-7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के कई हिस्सों में 7 से 20 सेंटीमीटर तक भारी बारिश हो सकती है, जबकि तमिलनाडु में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है.

तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में अगले 7 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी, जिसमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग तारीखों पर भारी बारिश का अलर्ट है. देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों जैसे अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, ओडिशा, कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

ओलावृष्टि और धूलभरी आंधी चलने की आशंका

वहीं, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और धूलभरी आंधी चलने की आशंका है.

तापमान और गर्मी की बात करें तो उत्तर-पश्चिम भारत में पारा 2-4°C तक नीचे गिर सकता है और महाराष्ट्र-गुजरात में भी थोड़ी गिरावट आएगी, जबकि पूर्वी भारत में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. इस बदलते मौसम के बीच जहां कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी, बिजली और तेज हवाओं का खतरा मंडरा रहा है. वहीं, दूसरी ओर उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में 5 से 9 जून के बीच हीटवेव (लू) का प्रकोप देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें : मॉनसून पर गुड न्यूज, अगले 24 घंटे में केरल तट से टकराएगा, झमाझम बारिश होगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Today, Aaj Ka Mausam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com