विज्ञापन

स्ट्रॉ से नारियल पानी पीना हो सकता है खतरनाक? डॉक्टर से जानें Coconut Water पीने का सही तरीका

Coconut Water For Health: नारियल पानी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि उसमें स्ट्रॉ डालकर पीना कितना सही. इस आर्टिकल में डॉक्टर से जानें नारियल पानी पीने का सही तरीका.

स्ट्रॉ से नारियल पानी पीना हो सकता है खतरनाक? डॉक्टर से जानें Coconut Water पीने का सही तरीका
Coconut Water: नारियल पानी पीने का सही तरीका क्या है.

अक्सर हम नारियल पानी पीने के लिए सड़क पर लगे ठेले के पास खड़े हो जाते हैं, नारियल पानी वाला हमें नारियल खोल कर उसमें स्ट्रॉ डालकर दे देता है और हम बड़े ही चाव से उसे पी जाते हैं. चूंकि स्ट्रॉ से नारियल का पानी पीते वक्त हम उसके अंदर के पानी को देख नहीं पाते, हम उस खतरे से भी अंजान होते हैं जो हरे नारियल के अंदर पल रहा होता है. हाल ही में डॉक्टर बी पी एस त्यागी ने इस बारे में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी और बताया कि स्ट्रॉ से नारियल पानी पीना क्यों खतरनाक हो सकता है और नारियल पानी पीने का सही और सुरक्षित तरीका क्या है.

स्ट्रॉ से नारियल पानी पीना क्यों खतरनाक?

डॉ त्यागी ने बताया कि नारियल पानी के अंदर कई बार फंफूद मौजूद होते हैं. उन्होंने दो गिलास नारियल पानी निकाल कर दिखाया. एक गिलास बिल्कुल साफ दिखा और दूसरे में सफेद रंग के कण दिखे. आपने भी ऐसे सफेद कण नारियल पानी में देखें होंगे. लेकिन क्या आप जानते है कि ये सफेद कण क्या होते हैं और ये शरीर के लिए हानिकारक होते हैं.

शोध इस बात पर ज़ोर देता है कि गलत तरीके से रखे गए या खराब हो चुके नारियल पानी को पीने से जानलेवा और गंभीर खतरे हो सकते हैं.

सर्च गेट की इस स्‍टडी में कहा गया - 

नारियल पानी- जो कि कच्चे हरे नारियलों से निकाला गया एक साफ़ तरल पदार्थ है.अपनी प्राकृतिक हाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी पूरी करने वाली) खूबियों, सुखद स्वाद और सेहत के लिए फायदेमंद माने जाने के गुणों के कारण दुनिया भर में लोकप्रिय हो गया है. यह एक पौष्टिक और कम कैलोरी वाला पेय है, और इसे अक्सर बाज़ार में मिलने वाले स्पोर्ट्स ड्रिंक्स का एक प्राकृतिक विकल्प माना जाता है. इसकी अहमियत और बड़े पैमाने पर इसके सेवन की वजह इसका पोषण-मूल्य, सांस्कृतिक महत्व और साथ ही, पेड़-पौधों से बने व सेहत के लिए खास गुणों वाले (functional) पेय पदार्थों के प्रति उपभोक्ताओं की बढ़ती पसंद का मेल है.

इस स्‍टडी में खराब नार‍ियल पानी के नुकसानों पर बात की गई और बताया गया कि - 

नारियल पानी को ठीक से स्टोर न करने से जुड़े जोखिम: नारियल पानी एक जल्दी खराब होने वाला तरल पदार्थ है, और अगर इसे ठीक से संभाला या स्टोर न किया जाए, तो इसमें कीटाणुओं के फैलने से सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है. इसे ठीक से स्टोर न करना, खासकर कमरे के तापमान पर बैक्टीरिया के बढ़ने के लिए अनुकूल माहौल बनाता है, जिससे खाना खराब हो सकता है और खाने से होने वाली बीमारियाँ हो सकती हैं. ये जोखिम तब और भी गंभीर हो जाते हैं, जब नारियल पानी को बिना फ्रिज में रखे या ठीक से सील किए लंबे समय तक स्टोर किया जाता है.

क्‍या ऐसा नार‍ियल पानी पीने से जान जा सकती है?

र‍िसर्च गेट की एक स्‍टडी में नारियल पानी से जुड़ी जानलेवा घटना का विस्तृत विवरण म‍िलता है. इस र‍िसर्च में एक घटना का ज‍िक्र किया गया है और ल‍िखा गया है. 

नारियल पानी को आमतौर पर एक प्राकृतिक और ताज़गी भरा पेय माना जाता है, लेकिन 2019 में डेनमार्क में हुई एक दुखद घटना ने इसके गलत तरीके से भंडारण से जुड़े गंभीर खतरों को उजागर कर दिया. 69 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु नारियल पानी पीने के बाद हो गई; इस नारियल पानी को लगभग एक महीने तक कमरे के तापमान पर रखा गया था. नारियल पानी पीने के कुछ ही समय बाद, उस व्यक्ति को जी मिचलाना, उल्टी होना और भ्रम की स्थिति महसूस होने लगी, जिसके बाद वह तेज़ी से बेहोश हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ जाँच में उसके मस्तिष्क में गंभीर सूजन का पता चला; अंततः 48 घंटों के भीतर उसकी 'ब्रेन डेथ' (मस्तिष्क की मृत्यु) हो गई. 

डॉक्टर त्यागी ने भी अपने इंस्‍टाग्राम वीडि‍यो में बताया कि नारियल के अंदर ये सफेद कण फफूंद होते हैं. नारियल पानी में सफेद फंगस, चिपचिपा पदार्थ या फफूंदी का होना, यह दिखाता है कि वह बहुत खराब हो चुका है और उसमें गंदगी आ गई है. जैसे ही कोई नारियल खोला जाता है या उसमें दरारें पड़ जाती हैं, तो उसके अंदर के गर्म और नमी वाले हिस्से में फफूंदी और फंगस तेजी से पनपने लगते हैं.

सेहत के लिए हानिकारक

गंदगी फैलाने वाले फंगस, जैसे Arthrinium या Aspergillus खतरनाक माइकोटॉक्सिन या न्यूरोटॉक्सिन पैदा कर सकते हैं. गंदा नारियल पानी पीने से गंभीर फूड पॉइजनिंग हो सकती है. ये फंगस फेफड़ों तक फैल सकते हैं और शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

भले ही फफूंदी या फंगस सिर्फ नारियल के किसी एक छोटी सी जगह पर ही क्यों न हो, लेकिन उसके स्पोर्स और टॉक्सिन तेजी से और बिना दिखाई दिए पूरे पानी में फैल सकते हैं.

ऐसे में अगली बार जब आप नारियल पानी पिएं तो पहले उसे गिलास में डालें और साफ पानी निकलने पर ही उसे पिएं.  

प्रोफेसर डॉ. बी पी एस त्यागी (एमबीबीएस, एमएस-ईएनटी) गाजियाबाद के एक प्रसिद्ध ईएनटी (ENT) विशेषज्ञ हैं.

ये भी पढ़ें- छिपकली का जूठा खाना बन सकता है जहर? मिथ या फैक्ट डॉक्टर से जानें सही जवाब

लेखक के बारे में
img
Anita Sharma
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fungus In Coconut Water, Harmful Coconut Water, What Is The Right Way To Drink Coconut Water, Straw Se Nariyal Pani Kyu Nahi Pina Chahiye, Nariyal Pani Pine Ka Sahi Tarika
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com