विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2024

पाचन तंत्र दोगुनी स्पीड से करेगा काम, अगर आप रोज सुबह करेंगे ये 5 काम, क्या आप करते हैं?

Morning Habits for Strong Digestion: आपके पाचन तंत्र को मजबूत और तेज रखने के लिए यहां हम 5 आदतों के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है. अगर आप इनको फॉलो करते हैं, तो न केवल आपका पाचन तंत्र बेहतर होगा बल्कि आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर और हेल्दी भी महसूस करेंगे.

पाचन तंत्र दोगुनी स्पीड से करेगा काम, अगर आप रोज सुबह करेंगे ये 5 काम, क्या आप करते हैं?
Digestion Power: पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए सुबह के रूटीन में कुछ आदतें शामिल करें.

Pachan Tantra Kaise Majboot Kare: हेल्दी पाचन पाचन तंत्र का होना हमारी ऑलओवर हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि यह न केवल हमारे भोजन को सही तरीके से पचाने में मदद करता है बल्कि शरीर को ऊर्जा देने और रोगों से बचाने में भी बड़ी भूमिका निभाता है. पाचन क्रिया की स्पीड को तेज और सुचारु बनाए रखने के लिए आप अपने सुबह के रूटीन में कुछ सरल आदतें शामिल कर सकते हैं. आइए जानते हैं वे 5 खास काम जो आपके पाचन तंत्र को दोगुनी स्पीड से काम करने में मदद कर सकते हैं.

पाचन तंत्र को मजबूत करने के उपाय | Ways To Strengthen The Digestive System

1. सुबह-सुबह गुनगुना पानी पिएं

दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करना पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभकारी होता है. यह पेट की गंदगी को बाहर निकालने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. गुनगुना पानी पीने से पेट की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं और पाचन प्रक्रिया तेज होती है. आप इसमें नींबू और शहद भी मिला सकते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में सहायक है.

यह भी पढ़ें: सफेद बालों से हैं परेशान, तो चाय पत्ती में ये काली चीज मिलाकर लगाएं, भूल जाएंगे मेहंदी और कलर लगाना

2. 10-15 मिनट योग और स्ट्रेचिंग करें

सुबह का समय योग और हल्की स्ट्रेचिंग के लिए सबसे अच्छा होता है. योगासन जैसे भुजंगासन, वज्रासन और प्राणायाम पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं. ये क्रियाएं पेट के आसपास के अंगों को उत्तेजित करती हैं और आंतों की गति में सुधार करती हैं. इसके नियमित अभ्यास से कब्ज की समस्या में भी राहत मिलती है.

3. पेट पर हल्का मसाज करें

अपने पेट पर हल्का मसाज करना पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने का एक प्राचीन तरीका है. इसे करने के लिए अपने पेट पर गोलाई में हाथ फेरें और हल्के दबाव से मसाज करें. यह पाचन रसों के स्राव को बढ़ाता है और गैस व सूजन से राहत दिलाने में मदद करता है.

4. फाइबर से भरपूर नाश्ता

पाचन तंत्र को सही रखने के लिए जरूरी है कि आप सुबह के नाश्ते में फाइबर से भरपूर आहार लें. ओट्स, दलिया, फल, और अंकुरित अनाज जैसे विकल्पों का सेवन करें. फाइबर पेट में भोजन को पचाने में सहायक होता है और आंतों की गति को सुधारता है. इससे आपका पेट लंबे समय तक हल्का महसूस करेगा.

यह भी पढ़ें: क्या जीरे का पानी पीने से गैस की दिक्कत ठीक हो जाती है? पेट फूलने पर कैसे करें इस मसाले का इस्तेमाल, जानिए

5. पर्याप्त पानी का सेवन करें

पानी पाचन के लिए रामबाण उपाय है. सुबह भरपूर मात्रा में पानी पीना पाचन क्रिया को तेज करता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है. यह पेट में मौजूद एसिड को संतुलित करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायक होता है. ध्यान रखें कि चाय या कॉफी के बजाय सादा पानी पीना ज्यादा फायदेमंद है.

क्या आईपिल लेने के बाद कोई महिला गर्भवती हो सकती है? यहां जानें गर्भन‍िरोधन के बेस्‍ट तरीके...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Strong Digestive System, Boost Digestion Naturally, Improve Digestion Morning Routine, Natural Remedies For Digestion, Healthy Digestion Tips, Morning Habits For Better Digestion, Pachan Tantra Strengthening Tips, Detox For Digestion Health, Increase Digestion Power Naturally, Gut Health Routine, Home Remedies For Strong Digestion, Morning Drinks For Digestion, Yoga For Better Digestion, Digestive Health Routine, Foods To Improve Digestion, Pachan Tantra Kaise Majboot Kare, Hydration And Digestion, Fiber-rich Breakfast For Digestion, Healthy Digestion Habits, Ways To Boost Digestion Naturally
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com