High Fiber Foods for Digestion: कब्ज आज के समय की एक ऐसी समस्या है जिससे हर 4 में से 2 लोग जूझ रहे हैं. सुबह पेट साफ न होने के कारण दिन भर सुस्ती और गैस घेरे रहती है? क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है. अगर हां, तो समझ लीजिए कि आप फाइबर का सेवन नहीं करते. फाइबर एक ऐसा जरूरी न्यूट्रिएंट है जो न सिर्फ आपके पाचन को दुरुस्त रखता है, बल्कि शुगर कंट्रोल करने और वजन घटाने में भी मदद करता है. हाल ही में, AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड जैसे बड़े संस्थानों से पढ़ाई कर चुके मशहूर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद जानकारी से भरा वीडियो शेयर किया है. उन्होंने 10 ऐसी चीजों के बारे में बताया है जिनमें फाइबर कूट-कूट कर भरा है. इस लिस्ट में आम हरी सब्जियां शामिल नहीं हैं, तो चलिए जानते हैं क्या हैं वो चीजें.

डॉ. सौरभ सेठी द्वारा बताए 10 सुपरफूड्स- (10 Superfoods Suggested by Dr. Saurabh Sethi)
1. चिया सीड्स- (Chia Seeds)
डॉ. सेठी के अनुसार, चिया सीड्स फाइबर का सबसे बड़ा सोर्स हैं. सिर्फ 2 चम्मच चिया सीड्स में आपको 10 ग्राम फाइबर मिल जाता है. आप इसे पानी, स्मूदी या दही में डालकर ले सकते हैं.
2. कलौंजी या ब्लैक सीड्स- (Black Seeds)
2 चम्मच कलौंजी से आपको लगभग 5 से 6 ग्राम फाइबर मिलता है
3. दालें- (Lentils)
आधा कप पकी हुई दाल खाने से आपके शरीर को 8 ग्राम फाइबर मिलता है. यह प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स है.
4. छोले या चने- (Chickpeas)
अगर आपको छोले पसंद हैं, तो यह अच्छी खबर है. आधा कप उबले हुए छोलों में 6 ग्राम फाइबर होता है. यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है.
5. रास्पबेरी- (Raspberries)
बेरीज न सिर्फ स्वाद में अच्छी होती हैं बल्कि सेहतमंद भी हैं. एक कप रास्पबेरी में 8 ग्राम फाइबर पाया जाता है.
6. ब्लैकबेरी- (Blackberries)
रास्पबेरी की तरह ब्लैकबेरी भी फाइबर से भरपूर है. एक कप ब्लैकबेरी खाने से आपको 7.5 ग्राम फाइबर मिलता है.
7. छिलके समेत नाशपाती- (Pear with Skin)
नाशपाती खाते वक्त अक्सर लोग छिलका उतार देते हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह है कि इसे छिलके के साथ ही खाएं. एक मीडियम साइज की नाशपाती में 5 से 6 ग्राम फाइबर होता है.
8. ओट्स- (Oats)
नाश्ते के लिए ओट्स बेहतरीन ऑप्शन हैं. डॉ. सेठी का कहना है कि स्टील-कट या रोल्ड ओट्स सबसे अच्छे होते हैं. आधा कप कच्चे ओट्स में 5 ग्राम फाइबर होता है.
9. क्विनोआ- (Quinoa)
चावल की जगह आप क्विनोआ ट्राई कर सकते हैं. एक कप पके हुए क्विनोआ में 5 ग्राम फाइबर होता है, जो वजन घटाने वालों के लिए बेस्ट है
10. काली बीन्स- (Black Beans)
काली बीन्स फाइबर का पावरहाउस हैं. आधा कप पकी हुई काली बीन्स में 7.5 ग्राम फाइबर होता है.
डॉ. सेठी का कहना है कि ये फूड्स न सिर्फ आपका फाइबर बढ़ाते हैं, बल्कि ये पेट पर हल्के होते हैं, जिससे ब्लोटिंग (पेट फूलना) नहीं होती और आपको दिन भर एनर्जी महसूस होती है.
ये भी पढ़ें- क्या डाइट में ये छोटा सा बदलाव हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकता है? Study
ब्रश करने के बाद भी कैविटी क्यों होती है? डॉक्टर ने बताया कारण
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं