विज्ञापन

झारखंड में गोलगप्पे खाने से 45 से ज्यादा लोग बीमार, क्या गर्मियों में पानीपुरी खाना बन सकता है जानलेवा? जानिए

गर्मियों में गोलगप्पे खाना क्यों बीमार कर सकता है? जानिए गर्मियों में स्ट्रीट फूडस खासकर गोलगप्पे खाने को लेकर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

झारखंड में गोलगप्पे खाने से 45 से ज्यादा लोग बीमार, क्या गर्मियों में पानीपुरी खाना बन सकता है जानलेवा? जानिए
पानीपुरी एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसे लोग बहुत पसंद करते हैं.

झारखंड के गिरिडीह जिले के बजटो गांव में हाल ही में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने स्ट्रीट फूड की सेफ्टी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया. शनिवार शाम गोलगप्पे (पानीपुरी) खाने के बाद 45 से ज्यादा से लोग बीमार पड़ गए, जिनमें ज्यादातर बच्चे थे. सभी को तेज बुखार, पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी. इलाज के दौरान 6 साल के एक बच्चे की मौत हो गई. यह घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है कि क्या गर्मियों में पानीपुरी खाना सुरक्षित है या यह हमारी सेहत के लिए खतरा बन सकता है? जानिए गर्मियों में स्ट्रीट फूडस खासकर गोलगप्पे खाने को लेकर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

पानीपुरी क्यों बन सकती है खतरे की वजह?

पानीपुरी एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसे लोग बहुत पसंद करते हैं, लेकिन गर्मियों में यह जल्दी खराब भी हो सकता है. इसका सबसे बड़ा कारण है पानी और सफाई. गोलगप्पे का पानी अक्सर खुले में रखा जाता है, जिसमें बैक्टीरिया और वायरस आसानी से पनप सकते हैं.

अगर पानी साफ नहीं है या लंबे समय तक रखा हुआ है, तो उसमें ई.कोलाई, साल्मोनेला जैसे हानिकारक जीवाणु पैदा हो सकते हैं, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बनते हैं.

ये भी पढ़ें: मुंबई में तरबूज खाकर चार की मौत, डॉक्टर से जानिए डिनर, लंच के बाद क्यों नहीं खाना चाहिए

गर्मियों में खतरा क्यों बढ़ जाता है?

गर्मी में तापमान ज्यादा होने के कारण बैक्टीरिया बहुत तेजी से बढ़ते हैं. खुले में रखा खाना जल्दी खराब होता है, पानी जल्दी दूषित हो जाता है, बर्फ (आइस) अगर साफ न हो तो और जोखिम बढ़ जाता है. यही कारण है कि गर्मियों में स्ट्रीट फूड खाने से बीमार होने के मामले बढ़ जाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

अगर दूषित पानीपुरी खा ली जाए तो ये समस्याएं हो सकती हैं:

  • फूड पॉइजनिंग
  • उल्टी और दस्त
  • पेट में तेज दर्द
  • टाइफाइड या कॉलरा जैसी गंभीर बीमारियां
  • बच्चों और बुजुर्गों में डिहाइड्रेशन का खतरा

ये भी पढ़ें: हर किसी के लिए नहीं है आम, जानिए किन बीमारियों में करना चाहिए परहेज

किन लोगों को ज्यादा सावधान रहना चाहिए?

  • छोटे बच्चे
  • बुजुर्ग
  • कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग
  • पहले से बीमार व्यक्ति

इन लोगों में इंफेक्शन जल्दी फैलता है और स्थिति गंभीर हो सकती है.

पानीपुरी खाते समय क्या रखें ध्यान?

आप पूरी तरह पानीपुरी छोड़ें, ऐसा जरूरी नहीं है. बस कुछ सावधानियां अपनाना जरूरी है:

  • हमेशा साफ-सुथरी जगह से ही खाएं.
  • खुले में लंबे समय से रखा पानी न पिएं.
  • बहुत भीड़भाड़ वाली या गंदी दुकानों से बचें.
  • अगर संभव हो तो घर का बना पानीपुरी खाएं.
  • बर्फ का इस्तेमाल साफ पानी से बना हो.
  • बच्चों को सड़क किनारे पानीपुरी कम ही दें.

घर पर बनी पानीपुरी, एक सुरक्षित विकल्प

अगर आपको पानीपुरी बहुत पसंद है, तो घर पर बनाना सबसे सुरक्षित तरीका है. घर में आप साफ पानी, ताजी सामग्री और हाइजीन का पूरा ध्यान रख सकते हैं. इससे स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी सुरक्षित रहेगी.

पानीपुरी अपने आप में कोई खराब चीज नहीं है, लेकिन गर्मियों में इसकी हाइजीन सबसे बड़ा सवाल बन जाती है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com