Covid Cases Update: एक बार कोरोना के बढ़ते मामलों में लोगों को फिर से डरा दिया है. भारत के कुछ राज्यों में कोविड-19 न्यू सब-वैरिएंट JN.1 के भी मामले भी मिले हैं. हालांकि डब्ल्यूएचओ और एक्सपर्ट बिना घबराए एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं. भारत में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 594 नए मामले दर्ज किए गए जिससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,669 हो गई जो इससे एक दिन पहले 2,331 थी.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह आठ बजे के अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,06,572) हो गई. वहीं छह मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 5,33,327 हो गई जिसमें केरल में तीन, कर्नाटक में दो और पंजाब में एक मरीज की जान चली गई.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें: कोविड का नया सब-वैरिएं JN.1 कितना खतरनाक? डब्ल्यूएचओ ने कही यह बात, जानें एक्सपर्ट्स की राय
आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,70,576 हो गयी है और नेशनल रिकवरी रेट 98.81 प्रतिशत है. संक्रमण से जान गंवाने की दर 1.19 फीसदी है.
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.67 करोड़ खुराक दी गयी हैं.
Covid 19 New Sub Variant JN.1: कितना खतरनाक है कोविड-19 का नया वैरिएंट? Doctor ने दिए सवालों के जवाब
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं