सर्दियों का सीजन अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आता है. इसलिए इस सीजन में अपनी खास केयर करने की जरूरत होती है. खासतौर पर बच्चों का तो खास ख्याल रखना पड़ता है. क्योंकि अगर बच्चों का ध्यान न रखा जाए तो वो नाक, कान और गले की समस्या से पीड़ित हो सकते है. इसमें एलर्जी, कान में इंफेक्शन, सुनने की क्षमता में कमी, साइनस, स्लीप एपनिया, वर्टिगो जैसी समस्याएं शामिल हैं. यह समस्याएं सर्दियों के सीजन में बेहद आम हो जाती हैं, चाहे छोटे बच्चे हों या बड़े सभी इसी समस्या से जूझते हैं. आखिर इनके पीछे का कारण क्या है. चलिए खबर के जरिए नाक, कान और गले की बढ़ती समस्याएं का कारण जानते है और इन्हें दूर करने के उपायों के बारे में भी बताते हैं.
नाक, कान और गले समस्याओं के कारण- Causes Of Nose, Ear And Throat Problems?
इन बीमारियों के होने का वैसे तो कोई एक कारण नहीं है. ये बैक्टीरिया, वायरस और प्रदूषण के कारण फैलती हैं. सर्दियों के दिनों में ये बीमारियां इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि बैक्टीरिया और वायरस ठंड में पनपते हैं. इन्हीं वायरस और बैक्टीरिया के चलते फ्लू और वायरल फीवर जैसी बीमारियां सर्दियों में बढ़ जाती हैं.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
Dark Circles: किचन में थक्के खाती ये चीजें डार्क सर्कल को दूर करने में आएंगी काम, ऐसे करें इस्तेमाल

सर्दी में बढ़ जाता है कान का इंफेक्शन-Ear Infection Increases In Winter:
बच्चों में कान के इंफेक्शन का एक और कारण राइनोवायरस-बग है जो इस मौसम में सर्दी का कारण बनता है. यह बीमारी नाक बहने या बंद होने, सिरदर्द, छींकने और थकान का कारण बन सकती है. बच्चों की इम्यूनिटी बड़ों के मुकाबले कम होती है. इसलिए वो इन समस्याओं की चपेट में जल्दी आ जाते है.
इंफेक्शन का क्या होता कारण-What Is The Reason For The Infection:
डॉक्टर्स के मुताबिक, नवंबर से फरवरी के दौरान कान में इंफेक्शन के मामलों में बढ़ोतरी होती है. इस दौरान कान में इंफेक्शन बैक्टीरिया के कारण होता है जो अपर रिस्पॉयरेटरी सिस्टम पर मौजूद होता है. यह बैक्टीरिया मिडिल ईयर तक ट्रैवल करता है और कानों को इफेक्ट करता हैं. वहीं सर्दियों का सीजन ब्लड फ्लो को स्लो कर देता है जिससे बीमारी के लक्षण और तेज हो जाते हैं.
Cinnamon Benefits: सेहत के लिए रामबाण औषधी है दालचीनी, इन 5 बीमारियों के लिए कारगर घरेलू उपचार
इन बातों का रखें ध्यान-Keep These Things In Mind:
- बच्चों के कानों को साफ और सूखा रखें. कान में पानी मौजूद होगा तो वो बच्चे के कान में दर्द पैदा कर सकता है.
- इस मौसम में टोपी, हेडबैंड या स्कार्फ पहनाकर बच्चों के कान को गर्म रखने की कोशिश करें. कान खुले रहेंगे तो उनमें हवा जाएगी जिससे कानों में दर्द उठ सकता है.
- कभी-कभी बैक्टीरिया और वायरस हाथ के जरिए ट्रैवल करते हैं. इसलिए बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि बच्चों के हाथों को अच्छी तरह धुलवाएं और उनसे साफ सफाई रखने के लिए कहें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं