विज्ञापन

नाक के अंदर सूखापन क्यों होता है?

नाक के अंदर अगर सूखापन बढ़ रहा है, तो इसके पीछे न सिर्फ बदलता मौस जिम्मेदार है. बल्कि कई अन्य वजह भी हो सकते हैं. यहां जानते हैं इन कारणों के बारे में-

नाक के अंदर सूखापन क्यों होता है?
Dry Nose Causes : नाक का सूखापन के कारण क्या हैं?

नाक हमारे शरीर का एक सबसे महत्वपूर्ण अंग माना जाता है, जो सांस के साथ आने वाली हवा को छानने, गर्म करने और नम बनाए रखने का काम करती है. लेकिन जब नाक के अंदर की नमी कम हो जाती है, तो सूखापन, जलन, खुजली, पपड़ी जमना और कभी-कभी नकसीर जैसी समस्याएं होने लगती हैं. कई लोग इसे मामूली समस्या समझते हैं, लेकिन बार-बार नाक सूखना किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है.

वातावरण में नमी की कमी

बदलते मौसम में वातावरण में नमी की कमी होने के कारण नाक के अंदर की नमी तेजी से कम होने लगती है. ठंड और ड्राई एयर की वजह से नाक की झिल्ली प्रभावित होती है, जिसकी वजह से नाक भी सूखने लगते हैं. 

एयर कंडीशनर और हीटर का ज्यादा इस्तेमाल

अगर आप लंबे समय तक एसी वाले कमरे में रहते हैं या सर्दियों में हीटर का काफी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो कमरे की नमी कम हो जाती है. इसका सीधा असर नाक की अंदरूनी सतह पर पड़ता है और सूखापन बढ़ सकता है.

शरीर में पानी की कमी

पर्याप्त पानी न पीने से शरीर के साथ-साथ नाक की म्यूकस झिल्ली भी सूखने लगती है. डिहाइड्रेशन के कारण नाक, गला और मुंह सूखे महसूस हो सकते हैं.

एलर्जी और मेडिसिन का भी होता है असर

एलर्जी के दौरान नाक में सूजन और जलन हो सकती है. वहीं एलर्जी की कुछ दवाएं जैसे एंटीहिस्टामिन और डीकंजेस्टेंट म्यूकस को कम कर देती हैं, जिससे नाक में सूखापन बढ़ सकता है.

कुछ बीमारियां भी हो सकती हैं जिम्मेदार

कुछ मामलों में ऑटोइम्यून बीमारी, एट्रोफिक राइनाइटिस या नाक की सर्जरी के बाद भी नाक में सूखापन रह सकता है. अगर समस्या लंबे समय तक आपको इस तरह की परेशानी हो रही है, तो ऐसी स्थिति में एक बार डॉक्टर की सलाह लें. 

नाक को सूखने से कैसे बचाएं?

अगर आप नाक को सूखने से बचाना चाहते हैं, तो कुछ निम्न उपायों का सहारा ले सकते हैं, जैसे-

  • दिनभर पर्याप्त पानी पिएं.
  • कमरे में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें.
  • जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से सलाइन नेजल स्प्रे उपयोग करें.
  • धूम्रपान और प्रदूषण से बचें.
  • एसी और हीटर का अत्यधिक उपयोग न करें.

अगर नाक में सूखापन के साथ बार-बार नकसीर, दर्द, सांस लेने में परेशानी या पपड़ी बनने की समस्या हो रही है, तो ईएनटी विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है.

ये भी पढ़ें - बंद नाक को कैसे खोलें? एक्सपर्ट ने बताया कपूर-लौंग और अजवाइन की पोटली से 10 सेकंड में मिल जाएगा आराम, जानें कैसे बनाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nose Acne, Nasal Dryness, Health, Dry Nose, Nasal Drops For Blocked Nose
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com