मौसम में थोड़ा भी बदलाव होने पर नाक बंद होने की परेशानी आम हो जाती है. इससे अलग कई लोगों को धूल-मिट्टी से एलर्जी होती है और इसके चलते भी उनकी नाक बंद हो जाती है. अब, इस कंडीशन में न केवल सांस लेने में दिक्कत होती है, बल्कि रात को नींद भी ठीक से नहीं आती और पूरे दिन थकान महसूस होती है. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन सोनिया नारंग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बंद नाक की समस्या से तुरंत राहत पाने का एक आसान सा नुस्खा बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
क्या करें?
इसके लिए न्यूट्रिशनिस्ट एक पोटली बनाने की सलाह देती हैं. इस पोटली को बनाने के लिए आपको-
- कपूर
- लौंग
- अजवाइन और कुछ बूंदें यूकेलिप्टस ऑयल की जरूरत होती है.
यह भी देखें-
कैसे बनाएं पोटली?इसके लिए एक साफ और सूती कपड़ा लें. इस कपड़े में एक-एक कर इन सभी चीजों को डाल लें. अब, कपड़े की छोटी पोटली बना लें. सोनिया नारंग नाक बंद होने पर इस पोटली को सूंघने की सलाह देती हैं. इससे आपको 10 सेकंड में राहत मिल सकती है.
कैसे असर दिखाता है ये देसी नुस्खा?
लौंगन्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, लौंग में यूजेनॉल नाम का तत्व पाया जाता है, जो इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है. यह नाक के रास्तों को सक्रिय करता है, जिससे सांस लेने में आसानी होती है. साथ ही लौंग की खुशबू भी बंद नाक को खोलने में मदद कर सकती है.
कपूरकपूर सेंसरी रिसेप्टर्स को उत्तेजित करता है. इसकी तेज महक बलगम को ढीला करने और बंद नाक से राहत देने में असर दिखाती है.
अजवाइनसोनिया नारंग बताती हैं, अजवाइन में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो साइनस के दबाव को कम करने और बलगम साफ करने में मदद कर सकते हैं.
यूकेलिप्टस ऑयलवहीं, यूकेलिप्टस ऑयल भी गाढ़े बलगम को पतला करने, नाक की सूजन कम करने और सांस लेने में आसानी देने में मददगार माना जाता है.
इस तरह ये आसान सा नुस्खा आपको बंद नाक से राहत देने में असर दिखा सकता है.
यह भी पढ़ें- लोहे की कढ़ाई में काली मेहंदी कैसे बनाएं? Bharti Singh ने बताया सफेद बालों को काला करने का 100% नेचुरल तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं