How To Get Rid of Muscle Cramps: अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज को शामिल करना एक बहुत जरूरी और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद चुनाव है. एक्सरसाइज करने के बाद हम काफी एनर्जेटिक और अच्छा महसूस करते हैं, लगता है मानों कोई खिताब जीत लिया हो, लेकिन वर्कआउट के बाद की खुशी तब दर्दनाक हो जाती है जब आपकी मांसपेशियों में ऐंठन होने से आपके शरीर में बहुत दर्द होने लगता है. इस अनवांटेड पेन से छुटकारा पाना बहुत मुश्किल लगता है, लेकिन इसके लिए आप कुछ तरीके अपनाकर अपने दर्द को कम कर सकते हैं.
मसल्स क्रैम्प्स और दर्द से कैसे छुटकारा पाएं (How To Avoid Muscle Cramps After Exercise)
1. स्ट्रेचिंग
एक्सरसाइज करने से पहले मसल्स क्रैम्प्स से बचने का सबसे अच्छा तरीका वर्कआउट से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करना है. क्रैम्प्स से बचने के लिए आपको कुछ समय तक वॉर्मअप करना चाहिए और अपने शरीर को ठीक से स्ट्रेच करना चाहिए. जो लोग व्यायाम से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करते हैं, उनमें मांसपेशियों में ऐंठन या मसल्स के ब्रेक होने की संभावना कम होती है. स्ट्रेचिंग वर्कआउट के समय मांसपेशियों को अधिक लचीला बनाता है और ब्रेक होने का खतरा कम होता है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2. खुद को हाइड्रेटेड रखें
पर्याप्त पानी नहीं पीने से आपकी मांसपेशियों में ऐंठन होने की संभावना बढ़ जाती है. वर्कआउट के दौरान थोड़ा पानी पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखना महत्वपूर्ण है. आपके शरीर में उचित मात्रा में पानी होना चाहिए. जो इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. खुद को हाइड्रेटेड रखने से सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम का संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलती है, जो मांसपेशियों में ऐंठन से बचने में मदद करता है.
ये भी पढ़ें: हफ्तेभर इस पत्ते को चबाने से गिर जाएगा हाई यूरिक एसिड लेवल, खून भी होगा साफ, जानिए कैसे करता है असर
3. फोम रोलर से मसाज करें
फोम रोलर्स को मांसपेशियों के दर्द से राहत देने और ऐंठन से बचने के लिए डिज़ाइन किया गया है. आपको प्रभावित मांसपेशियों की धीरे धीरे मसाज करनी है, जिससे मांसपेशियों की ऐंठन में राहत मिल सके. दर्द को कम करने के लिए आप इफेक्टेड मसल्स पर दबाव डालने के लिए अपने हाथों और फोम रोलर का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह दर्द से राहत देता है क्योंकि इसके इस्तेमाल से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिससे बढ़ी हुई ऐंठन को कम करने में मदद मिलती है.
4. वर्कआउट के बाद हेल्दी डाइट लें
मांसपेशियों में दर्द से बचने के लिए, वर्कआउट के बाद पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट युक्त डाइट लेना बहुत जरूरी है. हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट वर्कआउट के बाद मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद कर सकती है. कम्प्लीट न्यूट्रीशन मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करता है और ऐंठन से राहत देता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं