Home Remedies For Uric Acid Control: आजकल यूरिक एसिड लेवल का बढ़ना एक आम समस्या बन गई है. यूरिक एसिड खून में पाया जाता है. हाई यूरिक एसिड कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है. अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो ये गठिया जैसी बीमारियों का कारण बन सकती है, जो सर्दियों में काफी दर्दनाक होता है. यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के घरेलू उपाय कई हैं. बशर्ते उनको आजमाने का तरीका पता होना चाहिए. ऐसा ही एक रामबाण उपाय है पान का पत्ता. हाई यूरिक एसिड को घटाने के लिए पान का पत्ता एक आयुर्वेदिक नुस्खे के रूप में काम करता है. दवाओं के अलावा हम इस घरेलू उपाय की मदद से भी यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं. यहां जानिए कि हाई यूरिक एसिड रोगियों को इसका इस्तेमाल कैसे करना है और इस पत्ते के क्या स्वास्थ्य लाभा हैं.
यूरिक एसिड को कम करने के लिए पान का पत्ता | Betel Leaf To Reduce Uric Acid
हाई यूरिक एसिड वाले लोगों के लिए पान का पत्ता कारगर साबित हो सकता है. एक शोध के अनुसार, जब कुछ चूहों को पान के पत्ते का अर्क दिया गया तो उनमें यूरिक एसिड लेवल 8.09mg/dl से कम होकर घटकर 2.02mg/dl रह गया. ऐसा इसलिए क्योंकि पान के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं , जो ज्वॉइंट्स में होने वाली परेशानी और दर्द को कम कर सकता है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
ये भी पढ़ें: सफेद बालों पर इस तरह से लगाएं ये चीज, जड़ से होने लगेंगे काले और घने, नेचुरल तरीके से पाएं White Hair से छुटकारा
यूरिक एसिड घटाने के लिए पान के पत्ते का सेवन कैसे करें?
हम सभी यूरिक एसिड कम करने के लिए कई घरेलू उपाय आजमाते हैं, लेकिन सही तरीका पता न होने की वजह ये सही दिशा में काम नहीं करते हैं. कहा जाता है कि यूरिक एसिड के मरीजों को रोजाना पान के पत्ते चबाने से ही फायदा हो सकता है. माना जाता है कि इससे आपका यूरिक एसिड लेवल कम हो सकता है.
पान के पत्ते का सेवन करने के फायदे | Health Benefits of Betel Leaf
1. ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद
पान के पत्ते एटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं. इनमें कई रोगाणुरोधी एजेंट होते हैं, जो ओरल बैक्टीरिया से लड़ते हैं. इसके साथ ही कैविटी, प्लाक और दांतों की सड़न को रोकने में भी मददगार हैं.
2. पाचन में सुधार लाता है
माना जाता है कि पान के पत्ते का सेवन पाचन को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है. पान का पत्ता पेट की गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग को रोकने में भी फायदेमंद माना जाता है.
ये भी पढ़ें: ब्रश करने के बाद भी नहीं हटती दांतों की पीली परत तो सिर्फ हफ्तेभर लगा लें ये चीज, कुदरती सफेद हो जाएंगे दांत
3. डायबिटीज को कंट्रोल कर सकता है
पान का पत्ता ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से छुटकारा पाने में मदद करता है. ब्लड ग्लूकोज के कारण होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है और डायबिटीज की परेशानी को दूर रख सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं