- अंजीर और मुनक्का दोनों ही आयरन से भरपूर होते हैं.
- अंजीर और मुनक्का का सेवन एक साथ करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है.
- समझते हैं अंजीर और मुनक्का को एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं.
Benefits Of Eating Figs And Munakka: अंजीर खाने के फायदों को तो आप जानते ही हैं. यह आयरन से भरपूर होता है और शरीर में खून की कमी को दूर करने में मददगार है. अंजीर फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम और आयरन जैसे गुणों से भरपूर होता है. वहीं मुनक्का (Munakka) खाने के भी अनगिनत फायदे हैं. मुनक्का पोषक तत्वों से भरा होता है. मुनक्का में प्रोटीन (Protein), कार्ब्स, फाइबर, हेल्दी फैट, कॉपर और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं. दोनों ही चीजों में मौजूद पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छे हैं. जरा सोचिए अगर इन दोनों चीजों का सेवन एक साथ किया जाए तो आप क्या-क्या फायदे पा सकते हैं. यह आपको कई रोगों से बचाने में मदद कर सकता है और कई सेहत से जुड़ी परेशानियों का हल भी बन सकता है. तो चलिए देर न करते हुए समझते हैं अंजीर (Anjeer) और मुनक्का को एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं.
अंजीर और मुनक्का को एक साथ खाने होने वाले फायदे | Health Benefits Of Eating Figs And Munakka In Hindi
शरीर में खून की कमी होती है दूर : अंजीर और मुनक्का का एक साथ सेवन करना महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि ज्यादातक महिलाएं शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया (Anemia) से परेशान होती हैं. अंजीर और मुनक्का दोनों ही आयरन से भरपूर होते हैं. ऐसे में अगर आप अंजीर और मुनक्का का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है. दोनों को साथ खाने से खून की कमी दूर होती है.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर
इसे भी देखें : Both Knee Replacement Surgery Recovery: घुटनों का ऑपरेशन कराने से पहले ये जरूर देखें
इम्यूनिटी बूस्टर हैं अंजीर और मुनक्का का मेल : मौसम बदल रहा है, प्रदूषण के कारण और भी रोग बढ़ रहे हैं. ऐसे में इम्यूनिटी कमजोर होने पर बीमारियों का खतरा और बढ़ जाता है. और यह जरूरी हो जाता है कि आप अपने इम्यून सिस्टम को स्ट्रोंग (Boost Immunity) रखें. अंजीर और मुनक्का का सेवन इसमें आपकी मदद कर सकता है. इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं.
मांसपेशियां होती है मजबूत : अंजीर और मुनक्का प्रोटीन का एक साथ सेवन करने से मांसपेशियां (Muscles) मजबूत होती है. क्योंकि दोनों ही चीजें प्रोटीन से भरपूर होती हैं और मांसपेशियों का निर्माण प्रोटीन से होता है. अंजीर और मुनक्का के सेवन से प्रोटीन की कमी नहीं होती और मांसपेशिया कमजोर नहीं होती.
हार्ट हेल्थ : अंजीर और मुनक्का में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपके दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छ हैं.
रहेंगे एक्टिव : अगर सर्दियों के मौसम में आप भी सुस्त हो जाते हैं, बिस्तर छोड़ने का मन नहीं करता, लेकिन करने वाले काम बहुत हैं, तो आपको अंजीर और मुनक्का का सेवन करना चाहिए. अंजीर और मुनक्का के मिश्रण का सेवन करने से कमजोरी और थकान दूर होती है और आप खुद को एक्टिव महसूस करते हैं. दोनों में मौजूद आयरन, प्रोटीन जैसे गुण एनर्जी देते हैं.
मिलेंगी मजबूत हड्डियां : अंजीर और मुनक्का का सेवन एक साथ करने से हड्डियों (Bones) को मजबूती मिलती है. यह मिश्रण आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. अंजीर और मुनक्का दोनों ही कैल्शियम से भरपूर होते हैं, ऐसे में ये हड्डियों को मजबूत बनाने और इनसे जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मददगार होते हैं.
कैसे करें अंजीर और मुनक्का का सेवन | How to Eat Figs And Munakka
अगर आप अंजीर और मुनक्का का सेवन करना चाहते हैं तो इसे कई तरीकों से खाया जा सकता है. आप रात भर पानी में भिगोकर रख सकते हैं और सुबह उठकर खाली पेट इनके पानी के साथ फलों का सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा आप चाहें तो रात को सोने से पहले गर्म दूध के साथ दोनों चीजों का सेवन कर सकते हैं. आप किस तरीके से इन्हें अपने दिन में शामिल करते हैं यह पूरी तरह से आपकी पसंद है.
Osteoporosis: Causes, Symptoms, treatment | ऑस्टियोपोरोसिस, हड्डियों की कमजोरी: कारण, लक्षण, इलाज
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं