विज्ञापन

सलीम खान आज हो सकते हैं अस्पताल से डिस्चार्ज, एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे सलमान खान के पापा

अरबाज खान ने पिछले हफ्ते इशारा दिया था कि सलीम खान जल्द ही घर लौट आएंगे. शहर में एक इफ्तार पार्टी के बाहर पैपराजी से बात करते हुए उन्होंने कहा, "अब उनकी तबीयत बेहतर है, उनमें सुधार हो रहा है. डैड अब ठीक हैं."

सलीम खान आज हो सकते हैं अस्पताल से डिस्चार्ज, एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे सलमान खान के पापा
अस्पताल से डिस्चार्ज हो रहे सलमान खान के पापा
Social Media
नई दिल्ली:

Salim Khan Discharge From Hospital: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता, स्क्रीनराइटर सलीम खान, मंगलवार(17 मार्च) सुबह मुंबई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले हैं. 90 साल के सलीम खान फरवरी में उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे. वे करीब एक महीने से अस्पताल में ही थे. अस्पताल के सोर्स ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि सलीम खान पूरी तरह ठीक होने के बाद मंगलवार को डिस्चार्ज हो जाएंगे. सलीम खान को 17 फरवरी को बांद्रा वेस्ट के लीलावती अस्पताल में लाया गया था और उन्हें सीनियर कंसल्टेंट डॉ. जलील पारकर की देखरेख में भर्ती किया गया था.

आज डिस्चार्ज हो रहे सलीम खान

अस्पताल के सोर्सेज के मुताबिक उन्हें उम्र से जुड़ी कुछ दिक्कतें थीं और न्यूरोसर्जन नितिन डांगे ने उन पर DSA नाम का एक प्रोसीजर किया था. DSA जिसका पूरा नाम डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी है, एक डायग्नोस्टिक प्रोसीजर है जिसका इस्तेमाल सेरेब्रोवैस्कुलर बीमारियों, जैसे ब्रेन एन्यूरिज्म, आर्टेरियोवेनस मालफॉर्मेशन (AVMs), फिस्टुला (AVFs), और खून की नसों में अचानक रुकावट (स्ट्रोक) का पता लगाने के लिए किया जाता है.

यह भी पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी बनने वाली हैं मां! जश्न में डूबा पूरा परिवार, जल्द होने वाली है गोदभराई

डॉ. जलील पारकर ने पहले बताया था कि सलीम खान को हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ था. उन्होंने कहा, "ब्रेन हेमरेज बहुत हल्का था. आज सुबह एक छोटा सा प्रोसीजर किया गया, जो सक्सेसफुली पूरा हो गया. वह ठीक हैं और उनकी हालत स्थिर है ."

Latest and Breaking News on NDTV

अस्पताल में रहने के दौरान, सलीम खान से उनके परिवार के सदस्य, तीनों बेटे सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान रेगुलर अस्पताल पहुंचते रहे. सलमान के इंडस्ट्री के दोस्त शाहरुख खान और आमिर खान भी उनसे मिलने आए और सलीम खान के पुराने दोस्त और पूर्व स्क्रीनराइटिंग पार्टनर जावेद अख्तर भी उनसे मिलने वालों में शामिल थे.

अरबाज खान ने पिछले हफ्ते इशारा दिया था कि सलीम खान जल्द ही घर लौट आएंगे. शहर में एक इफ्तार पार्टी के बाहर पैपराजी से बात करते हुए उन्होंने कहा, "अब उनकी तबीयत बेहतर है, उनमें सुधार हो रहा है. डैड अब ठीक हैं."

यह भी पढ़ें: सलमान खान की मातृभूमि में चाइनीज गाना, हिमेश रेशमिया करेंगे तैयार, गाना बनते ही शूटिंग करेंगे भाईजान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salim Khan, Salman Khan, Lilavati Hospital, Salim Khan Health Update, Salim Khan Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com