विज्ञापन

बरसात में भूलकर भी न खाएं ये 4 सब्जियां, नहीं तो पड़ सकता है पछताना

बरसात का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है इसलिए बारिश के मौसम में भूलकर भी इन सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए.

बरसात में भूलकर भी न खाएं ये 4 सब्जियां, नहीं तो पड़ सकता है पछताना
बरसात में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए.
NDTV

बारिश का मौसम आते ही चाय और पकौड़ों की याद अपने आप आने लगती है. ठंडी-ठंडी रिमझिम बरसते बादल गर्मी से राहत पहुंचाने हैं. लेकिन इस मौसम में बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. मानसून में हमारा डाइजेशन यानी पाचन तंत्र थोड़ा सुस्त हो जाता है. ऐसे में हम जो कुछ भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है. ​हरी सब्जियों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है और ये बात बिल्कुल सही है, लेकिन बरसात के मौसम में कुछ खास सब्जियों को खाने से बचना चाहिए. अगर आप इस मौसम में इन सब्जियों का परहेज नहीं करते, तो पेट दर्द, उल्टी, दस्त और फूड पॉइजनिंग जैसी परेशानी हो सकती है. तो ​आइए जानते हैं कि इस मौसम में आपको कौन सी 4 सब्जियां नहीं खानी चाहिए.

बारिश में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए- (Barish Mein Kaun Si Sabji Nahi Khana Chahiye)

​1. हरी पत्तेदार सब्जियां-

​बारिश के मौसम में हवा में नमी यानी मॉइश्चर बहुत बढ़ जाता है. इस वजह से पत्तेदार सब्जियों के पत्तों पर छोटे-छोटे कीड़े, उनके अंडे और बैक्टीरिया आसानी से चिपक जाते हैं. कई बार ये कीड़े इतने बारीक होते हैं कि पानी से अच्छी तरह धोने के बाद भी नहीं निकलते. अगर आप इन्हें खा लेते हैं, तो ये पेट में जाकर इंफेक्शन फैला सकते हैं. इसलिए बरसात में पालक, लाल साग, मेथी और बंदगोभी जैसी चीजों से दूर रहना चाहिए.  

Latest and Breaking News on NDTV

बरसात में हरी सब्जियों को का सेवन नहीं करना चाहिए. Photo Credit: iStock

​2. फूलगोभी- 

​बरसात के दिनों में फूलगोभी के गद्देदार हिस्सों में कीड़े छिपकर बैठ जाते हैं. अगर आप ध्यान से न देखें, तो ये कीड़े खाने में पक जाते हैं. इसके अलावा, इस मौसम में फूलगोभी खाने से गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है.

​3. बैंगन- 

​बैंगन में कीड़े लगना बहुत आम बात है, खासकर बरसात के मौसम में. इस मौसम में बैंगन के अंदर बारीक कीड़े और उनके अंडे आसानी से पनपते हैं. कई बार बाहर से बिल्कुल साफ दिखने वाला बैंगन अंदर से खराब निकलता है. कीड़े वाले बैंगन को खाने से पेट में तेज दर्द और फूड पॉइजनिंग हो सकती है.

​4. मशरूम- 

​बरसात के दिनों में बाजार में मिलने वाले मशरूम में फंगस और बैक्टीरिया लगने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. मशरूम नमी वाली जगह पर उगते हैं, इसलिए बारिश के मौसम में इन पर बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपते हैं. खराब या ज्यादा दिन पुराना मशरूम खाने से आपको स्किन एलर्जी और पेट का भारी इंफेक्शन हो सकता है.

क्या कहती है रिसर्च?

FDA की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नमी वाले मौसम में खुली और पत्तेदार सब्जियों में ई-कोलाई और साल्मोनेला जैसे खतरनाक बैक्टीरिया बहुत तेजी से फैलते हैं, जो पेट के गंभीर इंफेक्शन का कारण बनते हैं.

ये भी पढ़ें- क्या नमक सच में आंसू गैस से होने वाले नुकसान से बचा सकता है? एक्सपर्ट से जानें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Mein Kya Nhi Khaye, Leafy Vegetable In Monsoon, Monsoon Health Tips, Sawan Bhadon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com