विज्ञापन

लॉ ग्रेजुएट, कुछ साल पहले बना निहंग... सुखबीर सिंह बादल पर क्यों किया हमला? आरोपी ने खुद बताया

सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी निहंग जसपाल सिंह ने लॉ की पढ़ाई कर रखी है. इस बात का दावा उसने पुलिस से पूछताछ में की. आरोपी ने बादल पर हमले की वजह भी बताई है.

लॉ ग्रेजुएट, कुछ साल पहले बना निहंग... सुखबीर सिंह बादल पर क्यों किया हमला? आरोपी ने खुद बताया
सुखबीर सिंह बादल पर हमलावर ने क्यों किया हमला, खुद बताया कारण.
NDTV
  • गुरुवार को महाराष्ट्र के नादेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर एक निहंग ने कृपाल से हमला किया.
  • पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम पर हमला करने वाले उस निहंग की पहचान और हमले की वजह सामने आई है.
  • पुलिस की पूछताछ में आरोपी हमलावर जसपाल सिंह ने खुद को लॉ ग्रेजुएट बताया है.
नादेड़:

महाराष्ट्र में पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल हमले की वजह सामने आ गई है. गुरुवार को महाराष्ट्र के नादेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर एक निहंग ने कृपाल से हमला किया. हालांकि सुखबीर सिंह की सुरक्षा में तैनात जवानों की तत्परता से निहंग को तुरंत काबू में कर लिया गया. अब उस निहंग की पहचान और हमले की वजह सामने आई है. नादेड़ के एसपी ने बताया कि आरोपी निहंग की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है. वह एक गुरुद्वारे में सेवादार हैं. वो दो साल से नादेड़ में रह रहा था. 

लॉ ग्रेजुएट है आरोपी निहंग जसपाल सिंह

वहीं पुलिस की पूछताछ में आरोपी हमलावर जसपाल ने खुद को लॉ ग्रेजुएट बताया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पुणे से लॉ की पढ़ाई की है. सुबखीर पर हमले की वजह को लेकर जसपाल ने बताया कि सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब को 'उड़ता पंजाब' बनाया, इससे वह बेहद गुस्से में था.

पंजाब को 'उड़ता पंजाब' बनाया, इसलिए किया हमला

मालूम हो कि पंजाब को 'उड़ता पंजाब' कहने का मतलब नशे के व्यापक इस्तेमाल से जुड़ा है. पंजाब में ड्रग्स का कल्चर बहुत खतरनाक स्तर पर जा चुका है. इस कारण ही पंजाब को उड़ता पंजाब कहा जाने लगा. इस पर एक फिल्म भी उड़ता पंजाब नाम से आई थी. 

सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला निहंग जसपाल सिंह पुलिस गिरफ्त में.

सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला निहंग जसपाल सिंह पुलिस गिरफ्त में.

माता साहेब गुरुद्वारे से लौटते समय हुआ हमला

नांदेड़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने सुखबीर बादल पर हमले की जानकारी पर आधिकारिक प्रेस नोट जारी की. इसके अनुसार घटना दोपहर करीब 1:50 बजे मुगट के माता साहेब गुरुद्वारे में हुई. उस समय सुखबीर सिंह बादल दर्शन खत्म कर सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, तभी एक सिख सेवादार ने कृपाल से उनपर हमला किया. 

बचाव में पुलिस इंस्पेक्टर भी घायल

बादल का बचाव करते हुए SPU के पुलिस इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे के हाथ में भी चोट लगी. सुखबीर बादल और पुलिस अधिकारी दोनों का नांदेड़ के यशोसाई अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक- दोनों की तबीयत फिलहाल पूरी तरह ठीक है.

यह भी पढ़ें - सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला निहंग कौन है? सामने आया पहला वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sukhbir Singh Badal, Sukhbir Singh Badal Attack, Sukhbir Singh Badal Attack Video, Sukhbir Singh Badal Attacker, Sukhbir Singh Badal Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com