देशभर में भारी बारिश हो रही है, कई राज्यों में बारिश की वजह से जगह-जगह जल भराव देखने को मिल रहा है. लगातार हो रही बारिश के चलते सड़कों, गलियों या मोहल्लों में पानी जमा हो रहा है. जिससे मुसीबतें और बढ़ जाती हैं. जलभराव यानी गंदा पानी इकट्ठा होने से मच्छरों का खतरा बढ़ जाता है और दूषित पानी की वजह से कई खतरनाक बीमारियां फैलने का खतरा रहता है.
अगर आपके आसपास भी पानी भर गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, बस कुछ जरूरी सावधानियां बरतकर आप खुद को और अपने परिवार को पूरी तरह सुरक्षित रख सकते हैं. आइए जानते हैं कि जलभराव के बाद कौन-सी बीमारियां फैलती हैं और उनसे बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए.
जलभराव के बाद कौन सी बीमारियां फैलती हैं?
जब पानी काफी दिनों तक भरा रहता है, तो उसमें खतरनाक बैक्टीरिया और वायरस पनपने लगते हैं. इसके अलावा गंदे पानी में मक्खियां और मच्छर तेजी से अंडे देते हैं. इन वजहों से ये बीमारियां फैलती हैं-

मानसून में बीमारियों से कैसे बचें. Photo Credit: Freepik
- डेंगू
- मलेरिया
- चिकनगुनिया
पेट की बीमारियां-
- उल्टी
- दस्त
- टाइफाइड
- पीलिया
स्किन इंफ्केशन-
- पैरों में खुजली
- फंगल इन्फेक्शन
- घाव सड़ने की समस्या.
खुद को और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें-
उबला हुआ और साफ पानी पिएं-
जलभराव के दिनों में पानी के गंदा होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. नल में आने वाला पानी भी कई बार सीवर के पानी से मिलकर दूषित हो जाता है.
हमेशा पानी को अच्छे से उबालकर और ठंडा करके पिएं.
मच्छरों से कैसे करें बचाव-
घर के आसपास या कूलर में पानी बिल्कुल इकट्ठा न होने दें.
सोते समय हमेशा मच्छरदानी का इस्तेमाल करें या अच्छी कंपनी की मच्छर भगाने वाली क्रीम लगाएं.
पूरी बांह के कपड़े पहनें
बीमारियों से बचने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाएं-
मौसम बदलते ही शरीर की ताकत कम होने लगती है, ऐसे में संक्रमण जल्दी जकड़ लेते हैं. अपनी डाइट में ताजे फल, हरी सब्जियां, और विटामिन सी से भरपूर चीजें शामिल कर इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं.
मौसमी बीमारियों से बचने के लिए इन बातों का रखें खास ख्याल-
- बाहर का खाना खाने से बचें. घर पर बना ताज़ा खाना ही खाएं.
- हर बार खाना खाने से पहले हाथ धोएं.
- सिर्फ साफ या उबला हुआ पानी पिएं या वाटर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें.
- ऐसे कपड़े पहनें जो आपको मच्छरों के काटने से बचाएं.
- मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी, रिपेलेंट आदि का इस्तेमाल करें.
- बच्चों को गंदे पानी में खेलने से रोकें.
- खांसते या छींकते समय अपना मुंह रुमाल से ढकें.
- खूब सारे ताजे फल और हरी सब्जियां खाएं.
- मच्छरों को पनपने से रोकें. आस-पास पानी जमा करके न रखें.
ये भी पढ़ें- मानसून में कौन सा पानी ज्यादा बेहतर है? RO का या उबला हुआ, डॉक्टर ने बताया सच!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं