विज्ञापन

मानसून में कौन सा पानी ज्यादा बेहतर है? RO का या उबला हुआ, डॉक्टर ने बताया सच!

बारिश के मौसम में अक्सर लोग बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं. ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए कौन सा पानी पिएं? डॉक्टर से जानिए.

मानसून में कौन सा पानी ज्यादा बेहतर है? RO का या उबला हुआ, डॉक्टर ने बताया सच!
डॉक्टर ने बताया सही पानी
NDTV

बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है. बाहर का खा लो तो पेट खराब, कहीं बाहर का पानी पी लो तो भी पेट खराब. यही वजह है अक्सर लोग इस मौसम में कुछ भी खाने या पीने से पहले दो बार सोचते हैं और जब बात पानी की आती है तो कई बार लोगों के दिमाग में ये सवाल भी आता है कि बारिश के मौसम में कौन सा पानी पिएं जो हम सुरक्षित रहें. RO या उबला हुआ? क्या आपके दिमाग में भी यही सवाल आता है? अगर हां, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है.

यहां देखिए वीडियो...

RO का पानी या उबला हुआ पानी?

डॉक्टर जयेश त्रिवेदी, इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट, उदयपुर, MBBS, MD Internal Medicine का कहना है कि RO के पानी में विटामिन B12 की डिफिशिएंसी पाई जाती है. डॉक्टर आगे बताते हैं कि इस पानी से वायरस और बैक्टीरिया खत्म हों, ऐसा जरूरी नहीं है. इसलिए अगर इस मौसम में पानी को उबाल कर पिया जाए, तो वह आपकी बॉडी को कई तरह की बीमारियों से दूर रख सकता है.

वाटर बॉर्न डिजीज क्या होती हैं?

डॉक्टर का मानना है अगर आप पानी को उबाल कर पीते हैं, तो वाटर बॉर्न डिजीज जैसे डायरिया, टाइफाइड, हैजा, पीलिया, हेपेटाइटिस, पेचिश जैसी बीमारियों से शरीर को दूर रख सकते हैं।पानी चाहे कोई भी हो, उसको उबालकर पीना ही शरीर के लिए फायदेमंद माना जा सकता है.

उबला हुआ पानी पीने के फायदे

  1. उबला हुआ पानी पीने से पेट से जुड़ी दिक्कतें कम होती हैं. 
  2. उबला हुआ पानी पीने से वजन कंट्रोल जारने में मदद मिल सकती है. 
  3. ये पानी आपकी स्किन को भी ग्लोइंग बनाए रखने में सहायक हो सकता है. 

डॉ. जयेश त्रिवेदी उदयपुर के एक इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट हैं और उन्हें 45 साल का अनुभव है.

इसे भी पढ़ें: भारत में 37% घटे सर्वाइकल कैंसर के मामले, डॉक्टरों ने बताया इसकी बड़ी वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ro Water Health Risk, Boiled Water To Avoid Infections, Barish Mein Kaun Sa Pani Piye, Monsoon Health, Water Safety Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com