Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो के विस्तार पर काम तेज हो गया है. दिल्ली मेट्रो के फेज 4, फेज 5 और फेज 5ए के कुल 16 रूट में 217 किमी का नेटवर्क बढ़ेगा और 123 स्टेशन बनाए जाएंगे. इससे राजधानी का कोना-कोना जोड़ने की तैयारी है. दिल्ली फेज 4 में जनकपुरी, तुगलकाबाद, मजलिस पार्क, जोरबाग, शास्त्री नगर, मयूर विहार जैसे इलाकों में नए कॉरिडोर बनेंगे. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) फेज-4 में कुल 6 रूट जो निर्माणाधीन हैं. इनमें से 3 प्रायोरिटी कॉरिडोर और 2026 के अंत तक खुल जाएंगे. वहीं दिल्ली मेट्रो के फेज 5 से नरेला, नजफगढ़, रोहिणी के आखिरी छोर की दिल्ली एनसीआर में गाजियाबाद, लोनी, नोएडा, फरीदाबाद, सोनीपत के बीच भी इंटर कनेक्टिविटी मिलेगी. दिल्ली के दूरदराज इलाकों, पुरानी दिल्ली के गांवों को मेट्रो के नए रूट से कनेक्ट किया जाएगा.
1. जनकपुरी वेस्ट- आरके आश्रम मार्ग
मैजेंटा लाइन का विस्तार कर जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम मार्ग खोला जा रहा है.
- 28.92 किलोमीटर लंबा रूट
- 22 स्टेशन एलिवेटेड और अंडरग्राउंड
यह कॉरिडोर बाहरी और उत्तरी दिल्ली के कई बड़े रिहायशी इलाकों जैसे केशोपुर, पश्चिम विहार, मंगोलपुरी, पीरागढ़ी, दीपाली चौक, प्रशांत विहार, हैदरपुर बादली मोड़ और मजलिस पार्क को जोड़ेगा. इससे मैजेंटा लाइन दिल्ली मेट्रो के सबसे बड़े इंटरचेंज और अंडरग्राउंड नेटवर्क वाले कॉरिडोर में बदल जाएगी. वेस्ट दिल्ली से उत्तरी दिल्ली जाना बेहद आसान हो जाएगा.
2. तुगलकाबाद-दिल्ली एरोसिटी
दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क में नई गोल्डन लाइन जोड़ी जा रही है.
- 23.62 किलोमीटर लंबाई
- 15 स्टेशन गोल्डन रूट में
- 12 अंडरग्राउंड, 3 एलिवेटेड
महरौली-बदरपुर रोड, साकेत जी-बॉक, खानपुर, छतरपुर, वसंत कुंज,संगम विहार, नेब सराय, और महिपालपुर होते हुए एरोसिटी तक जाएगी. गोल्डन लाइन सीधे तुगलकाबाद की वायलेट लाइन को एरोसिटी की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन से जोड़ेगी. इससे साउथ दिल्ली और फरीदाबाद को आईजीआई एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.
3. मजलिस पार्क-मौजपुर पिंक लाइन एक्सटेंशन
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (रिंग रोड लाइन) के बाकी इलाके को जोड़कर रिंग रोड की तरह नेटवर्क की तैयारी है.
- 12.55 किलोमीटर
- 8 स्टेशन, सारे एलिवेटेड
यह बुराड़ी क्रॉसिंग, जगतपुर विलेज, सूरघाट, खजूरी खास, भजनपुरा और यमुना विहार को कवर करेगा. इस गोल्ड रूट पर भजनपुरा और यमुना विहार के बीच दिल्ली का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर के साथ मेट्रो कॉरिडोर है. इसके निचले हिस्से में गाड़ियां चलेंगी और ऊपरी डेक पर मेट्रो दौड़ेगी.
4. इंद्रलोक- इंद्रप्रस्थ ग्रीन लाइन एक्सटेंशन
ग्रीन लाइन एक्सटेंशन में बहादुरगढ़ और कीर्ति नगर, इंद्रलोक को सेंट्रल दिल्ली से जोड़ा जाएगा.
- 12.37 किलोमीटर लंबाई
- 10 स्टेशन, एलिवेटेड, अंडरग्राउंड
ये रूट इंद्रलोक से नबी करीम, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और दिल्ली गेट होते हुए ब्लू लाइन इंद्रप्रस्थ तक जाएगा. इससे पुरानी दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के बीच इंटरचेंज का विकल्प मिलेगा. कश्मीरी गेट और राजीव चौक पर भीड़ कम रहेगी.
5. लाजपत नगर- साकेत जी ब्लॉक
- 7.96 किलोमीटर लंबाई
- 8 स्टेशनों की संख्या
ये गोल्डन लाइन एक्सटेंशन साकेत जी ब्लॉक से चिराग दिल्ली मैजेंटा लाइन इंटरचेंज से गुजरते हुए लाजपत नगर के पिंक और वायलेट लाइन इंटरचेंज तक जाएगी. यह साउथ दिल्ली के मॉल और अन्य कमर्शियल हब को जोड़ेगा. बार-बार ट्रेन बदलने के झंझट से मुक्ति मिलेगी.

Delhi Metro New Route Phase 4A - DMRC
6. रिठाला-नरेला-कुंडली एक्सटेंशन
रिठाला-नरेला-कुंडली (रेड लाइन एक्सटेंशन) भी फेज 4 का हिस्सा है. दिल्ली से रूट एलाइनमेंट और हरियाणा के सोनीपत, कुंडली विस्तार पर काम कर रहा है. इसके सारे 21 स्टेशन एलिवेटेड होंगे. फेज 4 के सारे रूट चल जाने से दिल्ली मेट्रो में इंटरचेंज 29 से बढ़कर 55 हो जाएंगे. ये एक्सटेंशन दिल्ली के रोहिणी, बवाना और नरेला से होते हुए हरियाणा के सोनीपत (कुंडली) जाएगा. इससे गाजियाबाद के शहीद स्थल न्यू बस अड्डा से हरियाणा के कुंडली तक सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी होगी.
- 26.46 किलोमीटर लंबाई
- 21 स्टेशन इस रेड लाइन रूट पर
दिल्ली मेट्रो फेज 5 A
दिल्ली मेट्रो विस्तार फेज 5 (Phase V) के तहत फेज 5(A) और फेज 5(B)पर काम हो रहा है. फेज 5(A)में सेंट्रल दिल्ली और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी बेहतर होगी. फेज 5(B) में 7 नए कॉरिडोर बनेंगे.इनमें से 4 प्रायोरिटी कॉरिडोर है.फेज 5(A) के 3 कॉरिडोर 16 किलोमीटर का है.
1. रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ
- 10 किमी का कॉरिडोर
- 9 स्टेशन बनाए जाएंगे
दिल्ली मेट्रो का ये रूट सेंट्रल विस्टा, सुप्रीम कोर्ट, प्रगति मैदान यानी भारत मंडपम और सरकारी मंत्रालयों को जोड़ेगा. बोटेनिकल गार्डन से आरके आश्रम मार्ग की लाइन का एक्सटेंशन होगा. ब्लू लाइन एक्सटेंशन के तहत आरके आश्रम मार्ग, शिवाजी स्टेडियम, केंद्रीय सचिवालय, कर्तव्य भवन, इंडिया गेट, वॉर मेमोरियल-हाई कोर्ट, बड़ौदा हाउस, भारत मंडपम और इंद्रप्रस्थ इसमें शामिल हैं.
2. एरोसिटी से IGI एयरपोर्ट
- 2.26 किलोमीटर का रूट
- 4 स्टेशन होंगे इस रूट में
गोल्डन लाइन के इस रूट में एरोसिटी महिपालपुर, वसंत कुंज, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल 1 स्टेशन होंगे.यह छोटा एरोसिटी के कमर्शियल और होटल चेन को सीधे आईजीआई एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल T1 से जोड़ेगा. इससे देसी विदेशी यात्रियों को फायदा होगा.
3. तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज
- 3.9 किलोमीटर लंबाई
- 4 स्टेशन इस रूट पर
गोल्डन लाइन विस्तार में तुगलकाबाद, अली विलेज, मदनपुर खादर और कालिंदी कुंज स्टेशन होंगे.ये कॉरिडोर साउथ दिल्ली को कालिंदी कुंज से सीधे नोएडा और फरीदाबाद तक कनेक्टिविटी को जोड़ेगा.

दिल्ली मेट्रो 5 B में 7 कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा विस्तार फेज 5(B) में होगा. इसमें 7 रूट का 97 किमी नेटवर्क होगा. इसमें 48 204 करोड़ रुपये से कुल 65 नए स्टेशन और 21 नए इंटरचेंज 2029 तक बनाए जाएंगे.
1. ढांसा बस स्टैंड (नजफगढ़) से नांगलोई
- 11.85 किलोमीटर लंबाई
- 9 स्टेशन पूरी तरह एलिवेटेड
यह पश्चिमी दिल्ली में नजफगढ़ के गांवों और कॉलोनियों को सीधे नांगलोई मेट्रो (ग्रीन लाइन) और ढांसा बस स्टैंड (मेट्रो की ग्रे लाइन) के इंटरचेंज से जोड़ेगा.
2. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट से किशनगढ़
यह कॉरिडोर न्यू मोती बाग कॉलोनियों, आरके पुरम सेक्टर 1 और 7, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) और प्रधानमंत्री संग्रहालय से जोड़ेगा. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, मोती बाग (पिंक लाइन) और गोल्डन लाइन पर किशनगढ़ इसका इंटरचेंज बनेगा.
3. समयपुर बादली से नरेला
- 12.9 किलोमीटर लंबाई
- 8 स्टेशन एलिवेटेड
येलो लाइन एक्सटेंशन उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके को मेन मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगा. नरेला डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (रेड लाइन) पर इंटरचेंज बनेगा.
4. कीर्ति नगर से पालम
9.9 किलोमीटर लंबाई
6 स्टेशन ग्रीन लाइन, फेज-5 विस्तार
इसमें सरस्वती गार्डन, मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज 3, IITM जनकपुरी, सागरपुर, मायापुरी और पालम होंगे. मायापुरी और पालमपुर से दूसरी लाइन के इंटरचेंज होंगे. यह वेस्ट दिल्ली के औद्योगिक और रिहायशी इलाकों पालम तक जोड़ेगा.
5. जोर बाग से मीठापुर
- 16.99 किलोमीटर
- 7 अंडरग्राउंड, 5 एलिवेटेड
यह जोर बाग येलो लाइन, लाजपत नगर, ओखला की मैजेंटा लाइन और जसोला विहार अपोलो को जोड़ते हुए मीठापुर तक जाएगा. इससे साउथ दिल्ली का साउथ-ईस्ट दिल्ली से कनेक्शन मजबूत होगा.
6. शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज 3
- 13.2 किलोमीटर लंबाई
- 9 किमी अंडरग्राउंड, 8 स्टेशन
पूर्वी दिल्ली में रेड लाइन मेट्रो के शास्त्री पार्क को ब्लू लाइन में निर्माण विहार और पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी को जोड़ते हुए मयूर विहार फेज-3 के अंदरूनी इलाकों तक जाएगा.
7. केशवपुरम से रोहिणी सेक्टर-34
- 16.3 किलोमीटर लंबाई
- 12 स्टेशन, सारे एलिवेटेड
दिल्ली मेट्रो के इस रूट पर दिल्ली का चौथा डबल डेकर फ्लाईओवर और मेट्रो कॉरिडोर बनाने के लिए विचार हो रहा है. यह रेड लाइन में केशवपुरम, पिंक लाइन पर उत्तरी पीतमपुरा और रेड लाइन के रोहिणी सेक्टर 34 के बीच 3 बड़े इंटरचेंज तैयार करेगा.
ये भी पढ़ें - दिल्ली मेट्रो के 7 नए रूट का ऐलान, 65 नए स्टेशन बनेंगे, नरेला, नजफगढ़-जोरबाग से पालम तक 97 KM का नेटवर्क बनेगा
ये भी पढ़ें - दिल्ली से चलेगी देश की सबसे लंबी बुलेट ट्रेन, वाराणसी से सिलीगुड़ी कॉरिडोर तक 1700KM का रूट-स्टेशन, अहमदाबाद-अमृतसर, जम्मू भी प्लान में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं