विज्ञापन

RO के पानी का TDS कितना होना चाहिए? यूरोलॉजिस्ट ने बताया इतने द‍िन में जरूर करा लेनी चाह‍िए RO की सर्विस

RO Ke Pani Ka TDS Kitna Hona Chahiye : रोज पीते हैं घर में लगे RO का पानी, लेकिन क्या जानते हैं RO के पानी का TDS कितना होना चाहिए? बहुत ज्यादा या बहुत कम TDS दोनों ही सेहत के लिए ठीक नहीं हैं. इस आर्टिकल में जानें कब करानी चाहिए RO की सर्विस.

RO के पानी का TDS कितना होना चाहिए? यूरोलॉजिस्ट ने बताया इतने द‍िन में जरूर करा लेनी चाह‍िए RO की सर्विस
RO Ke Pani Ka TDS Kitna Hona Chahiye : TDS क्या होता है?
NDTV

RO Ke Pani Ka TDS Kitna Hona Chahiye: आजकल शहरों से लेकर गांवों तक, हर घर में RO मशीन आपको देखने को मिल जाएगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस RO का पानी आप साफ समझकर पी रहे हैं, वो सच में आपकी सेहत बना रहा है या बिगाड़ रहा है? अक्सर हमारे दिमाग में दो सवाल आते हैं पहला, RO के पानी का TDS कितना होना चाहिए? और दूसरा, RO की सर्विस कब करानी चाहिए? अगर आप भी इसी सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं.

एनडीटीवी को द‍िए एक इंटरव्‍यू में डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि आरओ के पानी का गलत टीडीएस आपकी सेहत पर क्‍या असर डालता है. डॉ. अनूप कुमार (Prof. Dr. Anup Kumar) से. वे नई दिल्ली के प्रतिष्ठित वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल (VMMC and Safdarjung Hospital) में यूरोलॉजी, रोबोटिक्स और रीनल ट्रांसप्लांट विभाग के प्रमुख हैं. डॉ बताते हैं कि सबसे पहले आपको ये चेक करना है कि आपके आरओ का TDS कितना है. तो चलिए जानते है इन्हीं सारे सवालों के जवाब.  

​TDS क्या होता है? (TDS Kya Hai)

TDS का मतलब होता है टोटल डिजॉल्व्ड सॉलिड्स Total Dissolved Solids. आसान शब्दों में कहें तो पानी में घुले हुए मिनरल्स जैसे, कैल्शियम, मैग्नीशियम और नमक की मात्रा. यही मिनरल्स हमारे शरीर की हड्डियों और सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं.

​RO के पानी का सही TDS कितना होना चाहिए? (TDS Level For Ro Water)

हेल्थ एक्सपर्ट्स और WHO विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, पीने के पानी का TDS 50 से 150 के बीच सबसे बढ़िया माना जाता है. अगर आपका RO पानी का TDS 50 से कम कर देता है, तो समझ लीजिए कि पानी में से सारे जरूरी मिनरल्स गायब हो चुके हैं. ऐसा पानी एकदम मरा हुआ होता है. इसे लगातार पीने से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, बालों का झड़ना शुरू हो सकता है और आपको हर वक्त थकान महसूस हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

RO Ki Service Kab Karni Chahiye. 

एनडीटीवी को द‍िए एक इंटरव्‍यू में डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि अगर TDS 300 से ज्यादा है, तो पानी का स्वाद थोड़ा भारी और खारा लगेगा. इसलिए जब भी सर्विस वाला आए, तो उसे बोलकर अपने RO का TDS 70 से 150 के बीच सेट कराएं. आप चाहें तो ऑनलाइन मिलने वाला TDS मीटर खरीदकर खुद भी अपने पानी का TDS चेक कर सकते हैं. 

​RO की सर्विस कब करानी चाहिए?  (RO Ki Service Kab Karni Chahiye)

  • ज्यादातर लोग तब तक अपने RO की तरफ देखते भी नहीं हैं, जब तक कि वो पानी देना बंद न कर दे या उसमें से अजीब सी बदबू न आने लगे. ये बहुत बड़ी गलती है. खराब फिल्टर वाला पानी पीना सीधे बीमारियों को दावत देना है. सही समय पर सर्विस के लिए इन बातों का ध्यान रखें.
  • ​मशीन के बाहर जो सफेद रंग की बोतल लटकी होती है, उसे हर 3 से 4 महीने में बदलवा लेना चाहिए. क्योंकि सारी मिट्टी और गंदगी सबसे पहले वहीं रुकती है.
  • मशीन के अंदर वाले फिल्टर्स को हर 6 से 8 महीने में चेंज कराना जरूरी है.
  • RO मेम्ब्रेन यह RO का सबसे मेन पार्ट है. इसे आप 1 से 2 साल के बीच बदलवा सकते हैं. 
  • यह इस बात पर डिपेंड करता है कि आपके घर में आने वाले सप्लाई के पानी में कितनी गंदगी है.

​कैसे पहचानें कि सर्विस का टाइम आ गया है?

अगर पानी भरने की स्पीड बहुत कम हो गई है, पानी का स्वाद थोड़ा कड़वा या अजीब लग रहा है, या फिर मशीन से खट-खट की तेज आवाज आ रही है, तो समझ जाएं कि आपके RO को मैकेनिक की जरूरत है.

यह लेख एनडीटीवी डॉ. अनूप कुमार (Prof. Dr. Anup Kumar) नई दिल्ली के प्रतिष्ठित वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल (VMMC and Safdarjung Hospital) में यूरोलॉजी, रोबोटिक्स और रीनल ट्रांसप्लांट विभाग के प्रमुख (Head of Department) से बातचीत पर आधार‍ित है.

ये भी पढ़ें- अचानक कोई बेहोश हो जाए तो क्या करें? घबराएं नहीं, पहले करें ये काम, वरना बढ़ सकती है परेशानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ro Water Purifier Maintenance Tips, RO Maintenance Tips, RO Water Purifier Cleaning Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com