Homemade Lip Balm: सर्दी के मौसम में चलने वाली सर्द हवाएं कई बार हमारी स्किन पर असर डालती हैं. स्किन ड्राई होना, होंठ फटना ऐसी समस्या है जिससे अमूमन लोग जूझते हैं. सर्द हवाएं स्किन को नमी को सोख लेती हैं. वहीं ठंड के कारण कम पानी का सेवन भी इसकी एक वजह बन सकती है. कई बार पानी की कमी और हवाओं की वजह से होंठ इतना ज्यादा फट जाते हैं कि उनसे खून भी निकलने लग जाता है. वैसे तो मार्केट में कई तरह के लिप बाम मिलते हैं, लेकिन ये भी काफी देर तक होठों को मॉइश्चराइज नहीं रख पाते हैं. ऐसे में इस समस्या के सुधार के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप भी सर्दियों में होठों के फटने से परेशान हैं तो आप घर पर लिप बाम बना सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता है, जिससे इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है. आज हम आपको बताएंगे घर पर लिप बाम बनाने का तरीका. ये होठों को नर्म और गुलाबी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: खाना खाने का गलत समय सेहत पर डाल सकता है बुरा असर, जानिए क्या है ब्रेकफास्ट, डिनर और लंच करने का Right Time
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चुकंदर लिप बाम ( Beetroot Lip Balm)
आप घर पर चुकंदर का लिप बाम भी बना सकते हैं. सर्द मौसम में लिप्स केयर के लिए ये लिप बाम बिल्कुल परफेक्ट है. यह होठों को नम और गुलाबी बनाए रखने में मदद कर सकता है.
कैसे बनाएं लिप बाम ( How to Make Lip Balm)
इस लिप बाम को बनाने के लिए चाहिए 1 चुकंदर, नारियल तेल, विटामिन ई ऑयल, पेट्रोलियम जैली.
लिप बाम बनाने का तरीका
- इस बाम को बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को छील कर उबाल लें. इसके बाद इसे मिक्सी में डालकर पीस लें.
- अब इसको छानकर इसका रस निकाल लें.
- इसके बाद इस रस में विटामिन ई और नारियल का तेल डालकर मिला लें.
- अब इसमें पेट्रोलियम जैली को डालकर अच्छे से मिक्स करें.
- अब इसे किसी डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखकर ठंडा होने के लिए रख दें.
- अब आप इसे इस्तेमाल करें.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं