How to make Lips Pink Naturally: आपके होंठ आपकी मुस्कान की खूबसूरती पर चार चांद लगाने का काम करते हैं. हर कोई चाहता है कि उनके लिंप नेचुरली पिंक रहें. लेकिन कई बार टैनिंग, सूरज के संपर्क में आने और भी कुछ वजहों से लोगों से होठों का कलर डार्क हो जाता है. ऐसे में अपने डार्क लिप्स को छिपाने के लिए लोग लिपस्टिक और लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इसको हर वक्त लगाए रखना पॉसिबल नहीं होता है. अगर आप भी अपने लिप्स के डॉर्क कलर से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जो आपके होठों को पिंक कर उनकी खूबसूरती बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं.
कालों होठों को गुलाबी बनाने के 3 असरदार तरीके ( Pink Lips Home Remedies)
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शहद, चीनी और नारियल तेल
शहद, चीनी और नारियल तेल ऐसी चीजें हैं जो आपके घर पर आसानी से मिल जाता है. ये हर किसी के घर में मौजूद रहती हैं. आपको बता दें कि इन तीनों का इस्तेमाल होंठो को पिंक करने में किया जा सकता है. इसके लिए आपको एक चम्मच शहद, 1 चम्मच शक्कर और 1 चम्मच नारियल तेल को एक साथ मिला लेना है, अब इन तीनों से अपने होठों की मसाज करनी है. लगभग 5 मिनट तक मसाज करने के बाद होठों को पानी से धोकर साफ कर लें. ये न सिर्फ होठों पर जमा डेड स्किन को हटाने में मदद करेगा बल्कि उनको मॉइश्चराइज भी करेगा.
हल्दी और दूध
होठों को पिंक करने का दूसरा तरीका है हल्दी और दूध जो आपके किचन में जरूर रहता है. इस नुस्खे के लिए आपको एक चम्मच दूध में एक चुटकी हल्दी को मिला लेना है. अब इस पेस्ट को अपने होठों पर 5-10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और इसके साथ होठों को धोकर साफ कर लें.
गुलाब की पंखुड़ियां
तीसरे नुस्खे में आपको बस गुलाब की कुछ पत्तियां लेनी है और इसको पीसकर एक पेस्ट बना लेना है. इस पेस्ट को अपने होंठो पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और इसके बाद पानी से होठों को साफ कर लें. ये नेचुरली गुलाबी रंग देने में मदद करेगा.
इसके अलावा आप अपने रूटीन में कुछ आदतों को शामिल कर के अपने होंठो को पिंक बनाए रख सकते हैं. इसके लिए आप होठों को मॉइश्चराइज रखें, हाइड्रेटेड रहें और स्मोकिंग छोड़ दें.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं