Perfect Eating Time: सुबह, शाम और रात ये तीन ऐसे समय हैं जब हम सभी खाना तो जरूर खाते हैं. सुबह के नाश्ते से लेकर, दोपहर का लंच और डिनर नॉर्मल हर किसी की डाइट में शामिल रहता ही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाना खाने का सही समय होता है. फिर वो चाहे नाश्ता हो या रात का खाना. अगर आपके खाने का समय सही नहीं है तो हेल्दी फूड के भी साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं. खाना खाने का सही समय और हर मील के बीच का गैप सेहत पर असर डालता है. अगर आप भी खाना खाने के सही समय को नहीं जानते हैं तो यहां जानिए कि किस समय पर क्या खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है और हर मील के बीच कितना गैप होना चाहिए.
खाने के बीच कितना गैप होना चाहिए
अमूमन हर कोई तीन मील तो लेता ही है. सुबह का नाश्ता, लंच और रात का डिनर. बता दें कि हर मील के बीच कम से कम चार घंटे का गैप होना चाहिए. वहीं बात करें ब्रेकफास्ट और डिनर की तो इसके बीच में कम से कम 12 घंटे का गैप होना अच्छा माना जाता है. सुबह उठने के कम से कम तीन घंटे बाद नाश्ता कर लेना बेहतर माना जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: हर रोज चलेंगे इतनी देर तो तेजी से घटेगा वजन, बस वॉक करते समय रखना होगा इस बात का ध्यान
ब्रेकफास्ट कब करें
बता दें कि सुबह का सबसे पहला मील नाश्ता होता है और यह सबसे जरूरी होता है. कई लोग सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं, लेकिन यह बिल्कुल भी सही नही है. सुबह का नाश्ता आपके शरीर को पूरे दिन के लिए एनर्जी देता है. इसलिए ये हेल्दी, टेस्टी और पेट भर के करने की सलाह दी जाती है. सुबह का नाश्ता दोपहर में करने से गैस्ट्राइटिस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है.
लंच कब करना चाहिए
सुबह का नाश्ता सही समय पर करने के बाद दोपहर लंच 2 बजे तक कर लेना चाहिए. इस समय शरीर का मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करता है और खाना सही तरीके से पच भी जाता है. अगर आप 2 या 3 बजे के बाद खाना खाते हैं तो यह आपके वजन बढ़ने का कारण भी बन सकता है. इसके अलावा यह पेट से जुड़ी समस्याओं की वजह भी बन सकती है और खाना पचने में भी मुश्किल होती है.
डिनर कब करना चाहिए
रात को आप जब सोने जा रहे हैं तो उससे 2-3 घंटे पहले आपको खाना खा लेना चाहिए. आइडियल समय की बात करें तो 8 बजे तक डिनर करना बिल्कुल परफेक्ट रहता है. अगर आप 2 बजे सोते हैं तो इसका मतलब ये बिल्कुल नही है कि आपको 11 बजे खाना खा लेना है. रात में देर से खाना पाचन को बिगाड़ सकता है. इसके अलावा लेट से खाना खाना तनाव पैदा करने वाले हार्मोन को भी पैदा कर सकता है. इससे नींद खराब होती है और पेट में चर्बी भी बढ़ सकीत है. देर रात स्नैक्स खाने से भी बचना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं