अक्सर हम सोचते हैं कि डायबिटीज या ब्लड शुगर सिर्फ खान-पान और मीठा खाने से जुड़ी बीमारी है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपका रिश्ता या आपकी मैरिड लाइफ भी आपकी सेहत पर असर डाल सकती है? न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन के मुताबिक, एक स्टडी में पाया गया है कि शादीशुदा लोगों का HbA1c लेवल अकेला रहने वाले, तलाकशुदा या अकेले रहने वाले लोगों की तुलना में ज्यादा बेहतर और कंट्रोल में रहता है.
देखिए वीडियो...
ऐसा क्यों होता है?
इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि एक अच्छा लाइफ पार्टनर मिलने से लाइफ में इमोशनल सपोर्ट मिलता है, तनाव कम होता है और रोजाना की खान-पान व लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतें सुधरती हैं,
- तनाव में कमी: जब आपके पास अपनी बातें शेयर करने के लिए एक साथी होता है, तो दिमाग पर दबाव कम रहता है. तनाव कम होने से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन्स का लेवल गिरता है, जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना आसान हो जाता है.
- अच्छी आदतें और मोटिवेशन: पार्टनर साथ हो तो सही समय पर खाना खाने, घर का बना साफ-सुथरा भोजन चुनने और साथ मिलकर वॉक या एक्सरसाइज करने की प्रेरणा मिलती है.
- आपसी देखभाल: बीमारी या थकान के समय एक-दूसरे का ख्याल रखना, सही समय पर दवाएं लेना और रूटीन फॉलो करना शादीशुदा जीवन में ज्यादा आसान हो जाता है.
रिसर्च क्या कहती है?
बीएमजे ओपन डायबिटीज रिसर्च एंड केयर जर्नल में छपी एक स्टडी, जो 2004 से 2013 के बीच 50 से 89 साल के 3,335 लोगों पर की गई थी, उसमें भी यही बात सामने आई कि अपने लाइफ पार्टनर के साथ रहने वाले लोगों का 2 से 3 महीने का ब्लड शुगर यानी HbA1c काफी बेहतर रहता है.
इसे भी पढ़ें: बच्चों के दांतों में कैविटी क्यों होती है? जानें कारण और बचाव के उपाय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं