त्योहारों का सीजन चल रहा है. करवा चौथ के बाद धनतेरस, दिवाली और भाई दूज आने वाले हैं. त्योहारों में हम जहां अपने लिए खूबसूरत एथनिक कपड़ों को चुनते हैं, वहीं परफेक्ट लुक के लिए मेकअप करना भी नहीं भूलते. त्योहार के दिनों में हर कोई बिल्कुल परफेक्ट दिखना चाहता है और पिक्चर्स में भी खूबसूरत दिखने की चाहत होती है, ऐसे मे हम आम दिनों की अपेक्षा अधिक मेकअप का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि हम इस बात को भूल जाते हैं, लगातार मेकअप करने और लंबे समय तक इसे चेहरे पर रखने से हमारे स्किन पर इसके कुछ हार्मफुल इफेक्ट्स भी हो सकते है. इन त्योहारों में आप खूबसूरत दिखने के साथ ही त्वचा को होने वाले इस नुकसान को कम करना चाहते हैं तो यहां बताए टिप्स को फॉलो करना न भूलें.
करवा चौथ पर ऐसे करें स्किन की केयर-
1. सही प्राइमर का करें इस्तेमाल
मॉइस्चराइजर लगाने के बाद, त्वचा को प्राइम करना जरूरी है. स्मूथ और मैट प्राइमर न ही सिर्फ ऑयल को कम करता है और मेकअप को बनाए रखने में मदद करता है बल्कि, चेहरे को प्रोटेक्शन भी देता है और इससे मेकअप उतारने में भी आसानी होती है.

-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. मेकअप से पहले लगाएं मॉइश्चराइजर
क्लीनिंग के साथ ही चेहरे को मॉइश्चराइज करना भी बेहद जरूरी है. मेकअप अप्लाई करने से पहले फेस पर मॉइस्चराइजर लगाएं. मॉइस्चराइजर से स्किन में नमी बनी रहती है और मेकअप के हार्मफुल इफेक्ट्स से ये प्रोटेक्ट कर सकता है.
3. SPF युक्त मेकअप का करें इस्तेमाल
आम तौर पर हम मेकअप करते वक्त फाउंडेशन की मोटी परत चढ़ा लेते हैं, लेकिन अगर आप दिन के वक्त बाहर जा रही हैं तो फाउंडेशन के पहले आप एसपीएफ वाली सनस्क्रीन जरूर लगाएं, ये एक ढाल की तरह काम करती है. एसपीएफ वाली फाउंडेशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
इन 4 कारणों से बढ़ जाती है Constipation की समस्या, ध्यान दें वर्ना बिगड़ सकती है हालत
4. मेकअप उतारने के टिप्स
मेकअप से होने वाली स्किन डैमेज को कम करने के लिए आप अपने मेकअप को अच्छे से उतारें. मेकअप उतारने के लिए क्लींजिंग मिल्क का इस्तेमाल करें. इसके बाद फेस वॉश करें और फिर टोनर और सीरम लगाएं. इस समय स्किन हाइड्रेशन के लिए मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं