Brain Health: बदलती जीवनशैली और बढ़ते मानसिक तनाव की वजह से लोग आजकल ब्रेन फॉग जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं. ब्रेन फॉग अपने आप में कोई मेडिकल कंडीशन नहीं है बल्कि अन्य मेडिकल कंडीशन का लक्षण है. यह एक प्रकार का संज्ञानात्मक रोग है जिसमें याददाश्त की समस्या, मानसिक स्पष्टता की कमी, कमजोर एकाग्रता और ध्यान केंद्रित करने में असमर्थता शामिल हैं. इस स्थिति में व्यक्ति हमेशा उलझा हुआ सा महसूस करता है और कोई भी निर्णय नहीं ले पाता. आइए इस बीमारी से जुड़े हर बिंदू को समझते हैं.
ब्रेन फॉग के कारण (Causes Of Brain Fog)
क्रोनिक स्ट्रेस ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है, इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है और डिप्रेशन को ट्रिगर कर सकता है. इससे मानसिक थकान भी हो सकती है. ब्रेन फॉग होने पर दिमाग को सोचने, तर्क करने और ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल आती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नींद की कमी आपके मस्तिष्क के काम करने में बाधा डाल सकती है. हर दिन 8 से 9 घंटे सोना जरूरी होता है. बहुत कम सोने से खराब एकाग्रता और ब्रेन फॉग की स्थिति हो सकती है.
ब्रेन फॉग के लक्षण (Symptoms Of Brain Fog)
- नींद न आना, अनिद्रा
- सिर दर्द
- कम ऊर्जा या थकान
- बिगड़ा हुआ संज्ञानात्मक कार्य
- मूड स्विंग
- चिड़चिड़ाहट
- भूलने की समस्या
- ध्यान केंद्रित करने में परेशानी
- विचारों की कमी
- उदासी महसूस करना
बेली फैट को घटाने में मदद करते हैं ये 8 फूड्स, लटकते पेट को अंदर कर पाएं स्लिम फिट बॉडी
ब्रेन फॉग के उपचार और बचाव | Brain Fog Treatment And Prevention
- ब्रेन फॉग का उपचार कारण पर निर्भर करता है. लाइफस्टाइल में बदलाव से भी इस स्थिति में मदद मिल सकती है.
- कंप्यूटर और मोबाइल फोन पर कम समय बिताएं.
- सकारात्मक सोच रखें, तनाव कम करें.
- अपना आहार बदलें.
- पर्याप्त नींद लें, रात में जल्दी बिस्तर पर जाएं और सोने की कोशिश करें.
- नियमित व्यायाम करें.
- शराब, धूम्रपान करने और अधिक कॉफी पीने से बचें.
- ऐसी चीजों में खुद को व्यस्त करें जो करने में आपको मजा आता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं