Reasons Of Constipation: कब्ज एक ऐसी समस्या है जिससे जीवन में हर कोई कभी न कभी जूझता जरूर है, लेकिन यह परेशानी अगर गले पड़ जाए तो यह बहुत दिक्कत में डाल सकती है. कब्ज के कारण क्या हैं अगर ये जान लिया तो इसका समाधान करना भी आसान हो जाएगा. ज्यादातर लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए दवाई का सहारा लेते हैं तो कई देसी नुस्खों का सहारा लेते है, लेकिन यह समस्या कुछ हमारी बुरी आदतों के कारण होती है, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो कारण जिनकी वजह से आपको आए दिन कब्ज की समस्या परेशान करती है.
किन वजहों से होती है कब्ज की समस्या? | What Causes The Constipation Problem?
1) खानपान में लापरवाही
खानपान आपका ढंग से नहीं होगा तो आपको यह समस्या हो सकती है. जब खानपान सहीं तरीके से नहीं होता है तो पाचन क्रिया में दिक्कतें पैदा होना शुरू हो जाती हैं. खानपान का ध्यान रखें और मांस मटन जैसी चीजों से बचें. फाइबर का सेवन बढ़ाएं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बेली फैट को घटाने में मदद करते हैं ये 8 फूड्स, लटकते पेट को अंदर कर पाएं स्लिम फिट बॉडी
2) डायबिटीज होना
डायबिटीज आज के समय में सबसे आम बीमारी है. डायबिटीज की बीमारी पाचन तंत्र की नलियो को डैमेज कर देती है जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है.
3) थायरॉइड प्रोब्लम
थायरॉइड के मरीजों में हार्मोन सही तरीके से ग्रो नहीं कर पाता है जिससे पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचता है. पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचने के कारण खाना बहुत आराम से पचता है. ऐसे में कब्ज की समस्या पैदा हो सकती है.
4) सहीं मात्रा में पानी न पीना
पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. अगर पानी सही मात्रा में हम नहीं पीते तो यह बहुत सी बीमारियों का कारण बन सकता है.शरीर में जब पानी की कमी होती है तो वो पाचन क्रिया को इफेक्ट करती है, जिससे कब्ज की समस्या होने के चांसेस बढ़ जाते है. इसलिए सहीं मात्रा में पानी पीए ताकि कब्ज की समस्या न हो.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं