Heatstroke Alert: झुलसाने वाली गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही तेज धूप और गर्म हवाओं का खतरा भी बढ़ गया है. गर्मियों में जब तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो शरीर का संतुलन बिगड़ने लगता है. लगातार धूप और गर्म हवा के संपर्क में रहने से शरीर खुद को ठंडा नहीं रख पाता और यही स्थिति आगे चलकर हीटस्ट्रोक (Heatstroke) यानी लू का रूप ले लेती है. अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह हालत गंभीर हो सकती है.
लू लगने के 6 बड़े संकेत-
लू लगने पर शरीर कई तरह के संकेत देता है, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. जैसे-
- तेज बुखार और सिर में भारीपन.
- बार-बार चक्कर आना या कमजोरी महसूस होना.
- उल्टी या जी मिचलाना.
- मुंह सूखना और ज्यादा प्यास लगना.
- त्वचा का लाल, गर्म और सूखा हो जाना.
- दिल की धड़कन तेज होना.

लू से बचने के आसान तरीके-
1. धूप से बचना जरूरी-
दोपहर के समय खासकर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें. अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर ढककर ही निकलें.
2. पानी और लिक्विड ड्रिंक्स पीते रहें-
गर्मी में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है. इसलिए दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं. नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी जैसे ड्रिंक्स बेहद फायदेमंद होते हैं.
3. सही कपड़े चुनें-
हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें. इससे शरीर को ठंडा रहने में मदद मिलती है.
4. खानपान का रखें ध्यान-
खाली पेट घर से बाहर न निकलें. खीरा, तरबूज, ककड़ी जैसे पानी से भरपूर फल खाने की आदत डालें.
यह भी पढ़ें- भट्टी की तरह तप रहा है आपका कमरा, मिनटों में होगा ठंडा! बस पंखे को रख दें इस जगह
लू लग जाए तो क्या करें?
अगर किसी को लू लग जाए तो घबराने की बजाय तुरंत करें ये काम:
- व्यक्ति को तुरंत ठंडी या छायादार जगह पर ले जाएं.
- शरीर पर ठंडी पट्टी रखें या गीले कपड़े से पोंछें.
- नींबू पानी, ORS या ग्लूकोज दें.
गंभीर स्थिति में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें
इन गलतियों से बचें-
- लक्षणों को हल्के में लेना.
- पानी कम पीना.
- धूप में ज्यादा देर तक रहना.
- बिना सलाह के दवा लेना.
गर्मी में लू से बचना बहुत आसान है, बस थोड़ी सी सावधानी जरूरी है. शरीर को हाइड्रेट रखें, धूप से बचें और लक्षणों को नजरअंदाज न करें.
FAQ
Q1. Heatstroke के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं?
तेज सिरदर्द, चक्कर, उल्टी और कमजोरी आम लक्षण हो सकते हैं.
Q2. लू लगने पर तुरंत क्या करना चाहिए?
मरीज को छांव में ले जाएं, ठंडा पानी दें और शरीर को ठंडा करने की कोशिश करें.
Q3. Heatstroke कितना खतरनाक हो सकता है?
अगर समय पर इलाज न मिले तो यह जानलेवा भी हो सकता है.
Q4. Heatstroke से कैसे बचा जा सकता है?
धूप में कम निकलें, पानी पिएं और हल्के कपड़े पहनें.
Watch Video: Heatwave Alert In Most Parts Of India: गर्मियों को कैसे दें मात, जानें डॉक्टर के साथ | गर्मियों में क्या खाएं और क्या नहीं | Summer Health Care | Read
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं