विज्ञापन

Expert Ki Rai: कंघी करते ही हाथ में आ जाता है बालों का गुच्छा? कहीं इन 4 चीजों की कमी तो नहीं

लवनीत बत्रा का कहना है कि जब बाल जड़ों से झड़ने लगते हैं, तो यह एक बायोलॉजिकल संकेत हो सकता है कि शरीर में ज़रूरी पोषक तत्वों की कमी है, इसके लिए आप इन 4 चीजों को शामिल कर सकते हैं.

Expert Ki Rai:  कंघी करते ही हाथ में आ जाता है बालों का गुच्छा? कहीं इन 4 चीजों की कमी तो नहीं
तेजी से झड़ रहे हैं बाल.
NDTV

Baal Jhadte Kyu Hai: आज के समय में बालों का झड़ना बहुत आम समस्या बन गई है. सिर पर हाथ फेरते ही या कंघी करते वक्त बालों का गुच्छा हांथ में आ जाता है. तेजी से झड़ते बाल किसी भी व्यक्ति को परेशान कर सकता है. इस समस्या से राहत पाने के लिए लोग अक्सर महंगे हेयर सीरम, तरह-तरह के तेल और बायोटीन सप्लीमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं. लेकिन इसके बावजूद कई बार बालों का झड़ना बंद नहीं होता.

हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने बताया कि बालों के लगातार झड़ने की असली वजह शरीर के अंदर पोषक तत्वों (Nutrients) की कमी होना है. उनके मुताबिक, अगर आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि आपके शरीर को हेल्दी बालों के विकास के लिए जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पा रहे हैं. ​जब शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है, तो शरीर दिल और फेफड़ों जैसे महत्वपूर्ण अंगों को सुरक्षित रखने के लिए स्कैल्प यानी सिर की त्वचा तक पोषण पहुंचाना बंद कर देता है. ऐसे में सिर्फ ऊपर से महंगे तेल या विटामिन लगाने से यह समस्या ठीक नहीं हो सकती. आइए जानते हैं उन 4 जरूरी पोषक तत्वों के बारे में जिनकी कमी से बाल झड़ने लगते हैं-

किस चीज की कमी से झड़ते हैं बाल- (Balo Ka Jhadna Kaise Roke)

​1. फेरिटिन- (आयरन की कमी)

​कम फेरिटिन का मतलब है शरीर में आयरन का स्टोर कम होना. जब शरीर में आयरन की कमी होती है, तो यह बालों के बढ़ने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है. न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि जब आयरन का लेवल गिरता है, तो शरीर महत्वपूर्ण अंगों की रक्षा के लिए स्कैल्प से ऑक्सीजन खींचने लगता है.

​क्या खाएं- आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप हलीम के बीज, चौलाई के पत्ते, बाजरा और तिल का सेवन कर सकते हैं.

​स्पेशल टिप- आयरन को शरीर में अच्छी तरह से अब्जॉर्ब कराने के लिए अपने खाने पर ऊपर से फ्रेश नींबू का रस जरूर निचोड़ें.

​2. प्रोटीन की कमी-

​हमारे बाल मुख्य रूप से केराटिन (Keratin) नाम के प्रोटीन से बने होते हैं. इसलिए अगर शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं मिलता है, तो इसका असर बालों की जड़ों (hair bulb) पर पड़ता है और बाल तेजी से झड़ने लगते हैं.

​क्या खाएं- पर्याप्त प्रोटीन के लिए आप अपनी डाइट में ग्रीक योगर्ट, पनीर, हरी मूंग दाल और अंडे को शामिल कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बालों को झड़ने से कैसे रोकें. Photo Credit: Freepik

​3. जिंक की कमी-

​जिंक हमारे बालों के टीश्यू के विकास, कोशिकाओं और हेयर फॉलिकल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है. शरीर में जिंक की कमी होने पर बाल कमजोर हो जाते हैं.

​क्या खाएं- जिंक की पूर्ति के लिए कद्दू के बीज (pumpkin seeds), तरबूज के बीज, चना और काजू का सेवन कर सकते हैं. 

​4. कॉपर की कमी-

​कॉपर हमारे बालों की बनावट को मजबूत करने और उन्हें समय से पहले सफेद होने से रोकने में मदद करता है. शरीर में इसकी कमी से बाल अपनी मजबूती खोने लगते हैं.

​क्या खाएं- काले तिल, खसखस, बादाम और राजमा को कॉपर का बेहतरीन सोर्स माना गया है.

यहां देखें पोस्ट- 

ये भी पढ़ें- इन 5 लोगों के लिए रामबाण है सुबह खाली पेट मेथी वाले पानी का सेवन, एक्सपर्ट से जानें फायदे और पीने का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Fall, Hair Fall Care, Hair Fall Cause And Cure, Baal Jhad Rhe Toh Kya Karein, Baal Jhadna Kaise Roke Gharelu Upchar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com