विज्ञापन

Nag Panchami 2026: 17 अगस्त को मनाई जाएगी नाग पंचमी, भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, जीवन में आ सकती हैं समस्याएं

17 अगस्त को इस साल नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन नाग देवता की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार इस पर्व पर कुछ नियमों का पालन विशेष रूप से करना चाहिए.

Nag Panchami 2026: 17 अगस्त को मनाई जाएगी नाग पंचमी, भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, जीवन में आ सकती हैं समस्याएं
नाग पंचमी 2026
Photo Credit: NDTV

Nag Panchami 2026: हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है. इस दिन भगवान शिव के प्रिय नाग देवता की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा नाग देवता की पूजा करने से जीवन में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलता है. इस साल नाग पंचमी 17 अगस्त को मनाई जाएगी. शास्त्रों में इस दिन कुछ नियमों का पालन करने को कहा गया है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि नाग पंचमी के पावन अवसर पर क्या-क्या कार्य करने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं...

1. सांप को परेशान न करें

नाग पंचमी सांपों की पूजा और उनकी रक्षा करने का दिन माना जाता है. ऐसे में इस दिन भूलकर भी सांप को परेशान न करें और न ही किसी तरह से नुकसान पहुंचाएं. अगर आपको इस दिन कोई सांप दिखता है, तो भगाएं नहीं. आप दूर से ही हाथ जोड़ लें.

2. जमीन न खोदें

नाग पंचमी पर भूलकर भी जमीन नहीं खोदनी चाहिए. दरअसल, सांपों का घर जमीन के अंदर यानी बिलों में होता है. ऐसे में नाग पंचमी पर जमीन खोदना, खेत जोतना और नींव रखना अशुभ माना जाता है. 

3. धारदार चीजों का न करें इस्तेमाल

नाग पंचमी के पावन अवसर पर चाकू, सुई समेत अन्य धारदार चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए. साथ ही इस दिन सिलाई-बुनाई करना भी वर्जित माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं.

4. लोहे के बर्तन इस्तेमाल न करें

नाग पंचमी पर लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल करने से भी परहेज करना चाहिए. साथ ही इस दिन आप लोहे के तवे का भी प्रयोग न करें. माना जाता है कि ऐसा करने से नाग देवता नाराज हो सकते हैं और जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं.

5. तामसिक भोजन न खाएं

नाग पंचमी के पावन मौके पर सात्विकता का पालन करना चाहिए. ऐसे में नाग पंचमी पर मांस-मदिरा, प्याज-लहसुन और अन्य तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए. इस दिन तन-मन को एकदम शुद्ध रखें.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Durva Vinayak Chaturthi 2026: दूर्वा विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

यह भी पढ़ें: Nag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त कब मनाई जाएगी नाग पंचमी? जानें सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nag Panchami 2026, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com