PM Kisan 24th Installment: देश के लाखों किसान इन दिनों पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की अगली यानी 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं.पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) को लेकर किसानों के मन में कई सवाल रहते हैं. ऐसा ही एक सवाल यह है कि अगर एक ही घर में चार भाई रहते हैं और खेती की जमीन चारों के नाम है, तो क्या चारों भाइयों को हर साल 6,000-6,000 रुपये की किस्त मिलेगी? या फिर एक ही परिवार होने की वजह से सिर्फ एक भाई को इसका लाभ मिलेगा?
अगर आपके घर में भी दो, तीन या चार भाई हैं और सभी खेती करते हैं, तो यह नियम आपके लिए जानना जरूरी है. पीएम किसान योजना (PM-KISAN Scheme) में सिर्फ एक घर में साथ रहने से यह तय नहीं होता कि सभी लोग एक ही परिवार माने जाएंगे. असली बात यह है कि परिवार की स्थिति क्या है और खेती की जमीन किसके नाम दर्ज है. चलिए जानते हैं इसको लेकर क्या है नियम...
PM Kisan Yojana में परिवार किसे माना जाता है?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियम के मुताबिक, एक किसान परिवार में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल होते हैं. यानी सिर्फ एक ही घर में रहना या एक ही सरनेम होना यह साबित नहीं करता कि सभी भाई एक ही किसान परिवार हैं.इसलिए अगर चार भाई अलग-अलग परिवार बना चुके हैं और सभी के पास खेती करने योग्य जमीन उनके अपने नाम पर है, तो वे पीएम किसान योजना का लाभ ले सकते हैं.
चारों भाइयों को कब मिलेंगे 6,000 रुपये?
मान लीजिए एक घर में चार भाई रहते हैं. लेकिन चारों की अपनी-अपनी फैमिली है और खेती योग्य जमीन भी उनके नाम अलग-अलग दर्ज है.अगर वे पीएम किसान योजना की बाकी सभी जरूरी शर्तों को पूरा करते हैं, तो चारों भाई इस योजना के लिए पात्र हो सकते हैं. ऐसे में हर भाई को सालाना 6,000 रुपये मिल सकते हैं.यानी चारों भाइयों को मिलाकर साल में कुल 24,000 रुपये का सीधा फायदा मिल सकता है.
हालांकि, ऐसा नहीं है कि सिर्फ जमीन होने से ही किसान योजना की किस्त का लाभ मिलने लगेगा. किसानों को पीएम किसान योजना की सभी पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी.
जमीन सिर्फ एक भाई के नाम है तो क्या होगा?
अब मान लीजिए चारों भाई साथ रहते हैं और खेती भी करते हैं, लेकिन जमीन का रिकॉर्ड सिर्फ एक ही भाई के नाम है. ऐसे मामले में बाकी भाइयों को अलग-अलग पीएम किसान योजना की किस्त नहीं मिलेगी.पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए खेती योग्य जमीन किसान के अपने नाम पर दर्ज होना जरूरी है.यानी सिर्फ यह कहने से सभी को योजना का लाभ नहीं मिलेगा कि चारों भाई मिलकर खेती करते हैं,बल्कि जमीन के रिकॉर्ड में किसका नाम है यह जरूरी है.
एक ही जमीन पर कई लोगों का नाम है तो किसे मिलेगा पैसा?
कुछ मामलों में एक ही जमीन पर कई किसानों के नाम दर्ज होते हैं और एक ही जमीन के आधार पर कई लोग पीएम किसान योजना का लाभ लेने लगते हैं. ऐसे मामलों का पता लगाने के लिए सरकार की ओर से फिजिकल वेरिफिकेशन भी की जा रही है. इससे गलत तरीके से योजना का लाभ लेने वाले लोगों की पहचान आसानी से हो जाएगी. इसका मकसद पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा सही पात्र किसानों तक पहुंचाना है.
कब आएंगे PM Kisan की 24वीं किस्त के 2000 रुपये?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी हो चुकी है और अब किसानों को 24वीं किस्त (PM Kisan 24th Installment) का इंतजार है.24वीं किस्त के पैसे कब आएंगे ये सबसे बड़ा सवाल है. हालांकि, किस्त जारी किए जाने के पुराने पैटर्न को देखें तो पीएम किसान की 24वीं किस्त अक्टूबर में जारी हो सकती है. हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर सरकार की ओर से 24वीं किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है.
ये भी पढ़े-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं