पिछले कुछ सालों में, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, शाहरुख खान, कुणाल खेमू, सैफ अली खान, सलमान खान, रणदीप हुड्डा, कृति सेनन, परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा और तापसी पन्नू जैसे कई कलाकारों ने दिखाया है कि वे ऐसे रोल प्ले करने के लिए कितना डेडिकेटेड हैं, जिनमें न सिर्फ आपको स्क्रीन पर अपने इमोशन्स दिखाने की जरूरत होती है, बल्कि इसके लिए जबरदस्त फिजिकल चेंज भी करने पड़ते हैं. ऐसा ही कुछ किया कुणाल खेमू ने और उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर की.
हाल ही में एंटरटेनर और क्रिएटर शान प्रशर के शो 'ऑनेस्टली सेइंग पॉडकास्ट' में कुणाल खेमू ने बताया कि कैसे किताबें पढ़कर और एक्टर्स को अपना रोल मॉडल मानकर वो फिटनेस की ओर बढ़े. उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उन्होंने दो फिल्मों के लिए खुद को बदला. एक फिल्म के लिए उन्हें काफी वजन बढ़ाना पड़ा, जबकि दूसरी के लिए उन्हें ज्यादा फिट दिखना था.
80 किलो किया था वजन
कुणाल खेमू ने बॉडी में होने वाले चेंज के बारे में बात करते हुए कहा, "यह बहुत मुश्किल होता है." इन बदलावों में एक्टर्स को न सिर्फ वजन कम करना पड़ता है, बल्कि मसल्स भी कम करनी पड़ती हैं. उन्होंने आगे कहा कि इससे मूड में भी उतार-चढ़ाव आते हैं, जिसका असर न सिर्फ एक्टर्स पर, बल्कि उनकी फैमिली पर भी पड़ता है.
रणदीप हुड्डा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि सावरकर के लिए उन्होंने जो किया, क्या मैं वैसा कर पाऊँगा." बताया जाता है कि इस एक्टर ने डेढ़ साल में अपना वजन 92 किलो से घटाकर सिर्फ 60 किलो कर लिया था.
80 से 71 किलो किया वजन
कुणाल ने बताया कि वेट लॉस करने में उन्हें काफी समय लगा था. तब तक उन्होंने सिर्फ 'फैट कटिंग' के बारे में सुना था, लेकिन वो ये नहीं जानते थे कि इसे कैसे करना है. उन्होंने बताया कि ये 90% डाइट का खेल है. अपनी आने वाली फिल्म वाइब के लिए उनको 1 साल लगा था 80 से 71 किलो वजन करने में.
कुणाल खेमू ने की वॉटर फास्टिंग
उन्होंने वेट लॉस के लिए वॉटर फॉस्टिंग की थी. उन्होंने बताया कि ये सच में वर्क करता है. उन्होंने 24 घंटे की वॉटर फॉस्टिंग की थी. वो हफ्ते में 1 दिन वॉटर फॉस्टिंग करते थे. ये उन्होंने 7 हफ्तों तक किया था. उन्होंने बताया उनके लिए ये करना आसान क्योंकि वो पहले भी इंटरमिटेंट फास्टिंग कर चुके थे. उन्होंने कहा कि शुरुआत में 18 से 20 घंटे का समय सबसे मुश्किल होता था. लेकिन 24 घंटे पूरे होने के बाद उन्हें भूख कम महसूस होती थी. उन्होंने करीब छह हफ्तों तक यह तरीका अपनाया.
क्या खाते थे?
वेट लॉस के लिए कुणाल ने सिर्फ एक्सरसाइज नहीं की, बल्कि इसमें मेन रोल आपकी डाइट का भी होता है. उन्होंने कुछ महीनों के लिए खाना बंद कर दिया था और वो सिर्फ हाई प्रोटीन और हाई फैट वाली डाइट लेते थे. इसके साथ ही उन्होंने ब्रेड और दूसरी प्रोसेस्ड चीजों को भी खाना बंद कर दिया था. इस चेंज के बाद ना सिर्फ उनका वेट लॉस हुआ बल्कि उनकी एसिड रिफ्लक्स की समस्या भी ठीक हो गई. इसके बाद उन्होंने अपनी डाइट में चावल को शामिल किया. इन बदलावों ने न सिर्फ उनका वेट लॉस किया बल्कि उनको अपनी बॉडी में पहले से ज्यादा एनर्जी फील हुई.
ये भी पढ़ें: मानसून में UTI के मामले क्यों बढ़ जाते हैं? एक्सपर्ट से जानिए इसके कारण, लक्षण और बचाव के आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं