विज्ञापन

सचिन ने कपिल देव का शॉट रोका, इमरान की टीम पाकिस्तान के लिए लगा दी थी जी जान, मगर क्यों? पढ़े अनसुनी कहानी

सचिन तेंदुलकर ने इस पल को अपनी आत्मकथा 'प्लेइंग इट माई वे' में भी जिक्र किया है. उन्होंने लिखा है, 'मुझे नहीं पता कि इमरान खान को वह पल याद होगा. मैंने कभी उनकी कप्तानी में पाकिस्तानी टीम के लिए फील्डिंग की थी.'

सचिन ने कपिल देव का शॉट रोका, इमरान की टीम पाकिस्तान के लिए लगा दी थी जी जान, मगर क्यों? पढ़े अनसुनी कहानी
सचिन तेंदुलकर

भारतीय टीम के महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनकी बल्लेबाजी की पूरी दुनिया दीवानी थी. आज भी लोग उनकी उम्दा पारियों को याद करते हैं. देश के लिए उन्होंने पहला इंटरनेशनल मुकाबला टेस्ट फॉर्मेट के तहत 1989 में खेला था. मगर उससे पहले भी वह मैदान में उतर चुके थे. उस दौरान वह भारतीय टीम की तरफ से ब्लू जर्सी में नहीं बल्कि पाकिस्तान की तरफ से ग्रीन जर्सी में मैदान में उतरे थे. 

दरअसल, यह वाक्या साल 1989 में देखने को मिला था. जब सचिन तेंदुलकर महज 13 साल के थे. पाकिस्तानी टीम भारत दौरे पर थी. दोनों टीमों के बीच अहम मुकाबले से पहले एक 40-40 ओवरों का प्रदर्शनी मैच खेला जा रहा था. जहां विपक्षी टीम के कप्तान इमरान खान ने युवा सचिन तेंदुलकर से ग्रीन जर्सी में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर फील्डिंग करने की गुजारिश की थी. क्योंकि लंच ब्रेक के दौरान जावेद मियांदाद और अब्दुल कादिर चले गए थे.

मैदान में उतरने के लिए काफी उत्साहित से सचिन  

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी कप्तान ने क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के कप्तान हेमंत केनकरे से उस दौरान मुलाकात की थी और उन्हें अपनी समस्या से रूबरू करवाया था. जिसके बाद उन्होंने कहा कि क्या उन्हें सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर कुछ स्थानीय खिलाड़ी मिल सकते हैं. हेमंत, इमरान खान की समस्या को ठीक से सुन पाते. उससे पहले ही मैदान में उतरने के लिए उत्साहित सचिन ग्रीन जर्सी में मैदान में उतर चुके थे.  

कपिल देव के खिलाफ सचिन तेंदुलकर ने फील्डिंग

मजेदार बात जो है. वो ये है कि जब सचिन तेंदुलकर मैदान में फील्डिंग कर रहे थे. उस दौरान बल्लेबाजी छोर पर कपिल देव भी मौजूद थे. फील्डिंग के दौरान सीमा रेखा के पास उन्होंने कपिल देव के कई शॉट को काफी खूबसूरती के साथ रोका था. 

तेंदुलकर ने अपनी आत्मकथा में उस पल का किया है जिक्र 

तेंदुलकर ने उस पल को अपनी आत्मकथा 'प्लेइंग इट माई वे' में भी जिक्र किया है. उन्होंने लिखा है, 'मुझे नहीं पता कि इमरान खान को वह पल याद होगा. मैंने कभी उनकी कप्तानी में पाकिस्तान टीम के लिए फील्डिंग की थी.'

दो साल बाद डेब्यू करने में कामयाब रहे सचिन 

इस वाक्ये के करीब दो साल बाद सचिन तेंदुलकर भारतीय टीम की तरफ से डेब्यू करने में कामयाब रहे. उन्होंने देश के लिए अपना पहला टेस्ट मुकाबला 15 नवंबर साल 1989 में खेला. जहां वह पहली पारी में 15 रन बनाने में कामयाब रहे. दूसरी पारी में उन्हें बल्लेबाजी करने का अवसर नहीं प्राप्त हुआ. गेंदबाजी में उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी. 

इंटरनेशनल क्रिकेट में 34357 रन बनाने में कामयाब रहे सचिन

इंटरनेशनल डेब्यू के बाद सचिन तेंदुलकर ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा. मौजूदा समय में वह पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं. 1989 से 2013 के बीच उन्होंने देश के लिए कुल 664 इंटरनेशनल मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह 782 पारियों में 48.52 की औसत से 34357 रन बनाने में कामयाब रहे. इस बीच उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को 100 शतक और 164 अर्धशतक देखने को मिले. 

यह भी पढ़ें- 'कोहली और कुंबले के बीच जम नहीं रही थी', सहवाग का खुलासा, बताया क्यों नहीं बन पाए टीम इंडिया के कोच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sachin Ramesh Tendulkar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com