क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में हमेशा एक सवाल आता रहता है कि उनके स्टार खिलाड़ी जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. उनको भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) की तरफ से कुछ धनराशि प्राप्त होती है या नहीं? यहीं नहीं जिन खिलाड़ियों का करियर फर्स्ट क्लास क्रिकेट तक ही सिमट गया. क्या बीसीसीआई (BCCI) की तरफ से उन्हें कुछ सहायता राशि प्राप्त होती है या नहीं? अगर आपके जेहन में भी यही सवाल चलता रहता है तो आपके सभी सवालों का जवाब हम लेकर आए हैं, जो कुछ इस प्रकार है-
बीसीसीआई पेंशन योजना
बीसीसीआई की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुके पूर्व क्रिकेटरों को प्रति माह पेंशन योजना के तहत 30,000 रुपए की धनराशि प्राप्त होती है. इसके अलावा 2003 से पहले के फर्स्ट क्लास पुरुष और महिला खिलाड़ियों को बोर्ड की तरफ से प्रति माह 45,000 की राशि प्रदान की जाती है.
देश के लिए इंटरनेशनल लेवल पर धमाल मचा चुकीं महिला खिलाड़ियों को बोर्ड की तरफ से प्रति माह 52,500 की धनराशि प्राप्त होती है. वहीं देश के पूर्व टेस्ट क्रिकेटरों को 60,000 प्रति माह पेंशन योजना राशि मिलती है.
बोर्ड की तरफ से वरिष्ठ पूर्व टेस्ट क्रिकेटरों को जिन्होंने भारतीय टीम की तरफ से 25 या 25 से ज्यादा टेस्ट मुकाबले खेले हैं. उन्हें 70,000 प्रति माह पेंशन धनराशि मिलती है.
यही नहीं घरेलू क्रिकेट में कम से कम 10 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेलने वाले पूर्व क्रिकेटरों को बोर्ड की तरफ से 10 लाख तक की चिकित्सा खर्च की पूर्ति की जाती है.
यह भी पढ़ें- सचिन ने कपिल देव का शॉट रोका, इमरान की टीम पाकिस्तान के लिए लगा दी थी जी जान, मगर क्यों? पढ़े अनसुनी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं