Liver Cirrhosis Symptoms: लिवर सिरोसिस का मतलब ऐसी स्थिति से होता है, जिसमें मरीज के हेल्दी सेल्स को स्कार टिश्यू रिप्लेस कर रहे हैं. शराब का ज्यादा सेवन समेत अन्य कारणों (Liver Cirrhosis Cause) से ये बीमारी हो सकती है. सिरोसिस से पहुंचे लिवर के नुकसान को आमतौर पर पूर्ववत नहीं किया जा सकता है. लेकिन अगर लीवर सिरोसिस (Liver Cirrhosis) का जल्दी पता लिया जाए और इलाज शुरू कर दिया जाए, तो आगे की क्षति सीमित हो सकती है. लिवर सिरोसिस क्यों होता है, लिवर सिरोसिस का पता कैसे चलता है, लिवर सिरोसिस ठीक होने में कितना समय लगता है और लिवर सिरोसिस कब होता है? जैसे सभी सवालों के जवाब पाएं इस लेख में.
जानिए क्या हैं लिवर सिरोसिस के लक्षण, क्या बरतें सावधानियां | Liver Disease Prevention
सिरोसिस के लक्षण (Cirrhosis of the Liver: What is It, Symptoms)
सिरोसिस की शुरुआत में अक्सर कोई लक्षण नहीं होते हैं. हालांकि जब लिवर ज्यादा डैमेज हो जाता है तो कुछ लक्षण दिखने लगते हैं:
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
- बहुत ज्यादा थकान महसूस होना
- भूख में कमी और वजन घटना
- आपके पैरों या टखनों में सूजन (एडिमा)
- मतली और त्वचा में खुजली होना
- त्वचा और आंखों में पीलापन (पीलिया)
- आपके पेट में द्रव जमा होना
- त्वचा पर मकड़ी जैसी रक्त वाहिकाएं
- हाथों की हथेलियों में लाली
क्या आप जानते हैं आइसक्रीम खाने के फायदे और नुकसान? जानें क्यों नहीं खानी चाहिए
सिरोसिस से बचने के लिए सावधानियां (Reverse Cirrhosis Naturally)
स्वस्थ जीवन शैली सिरोसिस को रोकने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसलिए जरूरी है कि आप हेल्दी डाइट ले, एक्सरसाइज करें और वजन को भी मेंटेन करके रखें. शरीर में वसा की अधिक मात्रा आपके लीवर को नुकसान पहुंचा सकती है. वहीं अगर आप बहुत ज्यादा शराब पीते हैं तो आपको इस आदत को बदलने की जरूरत है. शराब से संबंधित सिरोसिस अक्सर 10 या अधिक वर्षों के भारी शराब पीने का परिणाम होता है. ज्यादा शराब पीने वाली महिलाओं को पुरुषों की तुलना में सिरोसिस होने की आशंका ज्यादा होती है.
हेपेटाइटिस से खुद को बचाएं (Hepatitis Prevention and Control)
वायरस लिवर की इस सूजन का कारण बनता है. हेपेटाइटिस ए, हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी वायरल हेपेटाइटिस के सबसे आम प्रकार हैं. क्रोनिक हेपेटाइटिस बी और सी सिरोसिस का कारण बन सकते हैं. हेपेटाइटिस बी रक्त, वीर्य या शरीर के अन्य तरल पदार्थों के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में जाता है. हेपेटाइटिस सी रक्त से रक्त के संपर्क के कारण होता है. यदि आपको क्रोनिक हेपेटाइटिस सी है, तो आपको सिरोसिस होने की अधिक आशंका है. ऐसे में जरूरी है कि आप वैक्सीनेटेड रहें. हालांकि अभी वैक्सीन हेपेटाइटिस बी के लिए ही है और सी के लिए नहीं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं