Liver Cirrhosis Symptoms: लीवर सिरोसिस क्या है, किन कारणों से होती है यह बीमारी? लीवर (Liver) से जुड़ी कई ऐसी बीमारियां हैं जो खतरनाक साबित हो सकती हैं. उन्हीं में से एक है लीवर सिरोसिस (Liver Cirrhosis). हमारी बॉडी में लीवर एक महत्वपूर्ण अंग है. यह हमारे शरीर में कई प्रकार के कार्य करने के लिए जिम्मेदार होता है. हमारे स्वस्थ रहने के लिए जो फंक्शन बॉडी में होते हैं, उनमें से ज्यादा बॉडी फंक्शन लीवर (Liver) के द्वारा ही चलते हैं. दुनिया में कई तरह की गंभीर बीमारियां हैं, जिनसे कई लोग जूझ रहे हैं. इनमें लीवर सिरोसिस (Liver Cirrhosis) भी शामिल है. किसी भी व्यक्ति के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. इसमें लीवर में धीरे-धीरे खराबी आने लगती है और उसका सामान्य रूप से कार्य कर पाना मुश्किल हो जाता है. लीवर सिरोसिस के लक्षणों (Liver Cirrhosis Symptoms) को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. साथ ही लीवर सिरोसिस के कारण (Causes Of Liver Cirrhosis) जानना भी जरूरी है.
इस बीमारी में लिवर कोशिकाएं बड़े पैमाने पर नष्ट हो जाती हैं और उनकी जगह पर फाइबर तंतुओं का निर्माण हो जाता है. साथ ही लीवर की बनावट भी असामान्य हो जाती है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति बन सकती है. शुरुआती चरण में इसके कोई खास लक्षण नहीं दिखाई देते, लेकिन जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती जाती है, उसके लक्षण दिखने शुरू हो जाते है. इसके लक्षण दिखने पर लीवर सिरोसिस का इलाज (Treatment Of Liver Cirrhosis) जल्द ही शुरू करवा देना चाहिए. लीवर सिरोसिप के बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां पढ़ें लीवर सिरोसिस क्या है, इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय...
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
क्या है लीवर सिरोसिस | What Is Liver Cirrhosis
लीवर सिरोसिस में लीवर सिकुड़ना शुरू हो जाता है. लीवर में धीरे-धीरे खराबी आने लगती है और उसका सामान्य रूप से कार्य कर पाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में इसके मुख्य कारण हेपपिटाइटिस बी और सी की कमी, शराब का सेवन करने, खराब भोजन हो सकता है. अगर सिरोसिस का इलाज सही समय न किया जाए, तो लिवर के खराब होने का कारण बन सकता है, इससे लीवर काम करना बंद कर देता है.

लीवर सिरोसिस के लक्षण | Liver Cirrhosis Symptoms
- त्वचा का पीला पड़ना
- कमजोरी महसूस होना
- थकान महसूस होना
- भूख कम लगना
- वजन का अचानक से बढ़ना या घटना
- सांस लेने में तकलीफ होना
- मल में खून आना
- त्वचा व आंखों का रंग पीला होना
लीवर सिरोसिस के कारण | Causes Of Liver Cirrhosis
1. अत्याधिक मात्रा में शराब का सेवन करना
2. लिवर की बीमारी का होना
3. सिस्टिक फाइब्रोसिस का होना
4. हेपेटाइटिस सी से ग्रस्त होना
5. खराब भोजन करना
6. लिवर में वसा के एकत्रित होना
लीवर सिरोसिस का इलाज | Liver Cirrhosis Treatments
किसी भी तरह की बीमारी हो यह सवाल हर किसी के दिमाग में आता है कि इसका इलाज क्या होता है. लीवर सिरोसिस का इलाज करने के कई तरीके हैं. यह बीमारी की गंभीरता पर भी निर्भर करता है. यहां इस बीमारी के इलाज के 6 तरीकों के बारे में बताया गया है.
1. लीवर का अल्ट्रासाउंड करना
2. अल्ट्रासाउंड के द्वारा लिवर की अंदरूनी स्थिति का पता लगाया जाता है और उसके आधार पर व्यक्ति का इलाज किया जा सकता है.
3. दवाई लेना
4. हेल्दी डाइट का अपनाना
5. लीवर की बायोप्सी कराना
6. लिवर ट्रांसप्लांट
लीवर सिरोसिस से बचाव के उपाय | Prevention Of Liver Cirrhosis
लीवर सिरोसिस की बीमारी से बचाव के लिए शराब के सेवन से परहेज करें. ज्यादा शराब के सेवन से लीवर से जुड़ी कई तरह की परेशानियों हो सकती हैं. हेल्दी डाइट को अपनाना भी काफी जरूरी है. अगर आप लीवर सिरोसिस से बचाव के उपाय तलाश रहे हैं तो सबसे पहले आपको अपनी डाइट का ख्याल रखना होगा. अगर आपका खानपान ठीक है तो आप किसी भी बीमारी को खुद से दूर रख सकते हैं. खराब डाइट न सिर्फ लीवल बल्कि कई तरह की परेशानियों को जन्म दे सकती है. इसके साथ ही लीवर सिरोसिस से बचाव के लिए वजन को नियंत्रित रखना भी काफी जरूरी है. हेपेटाइटिस की रोकथाम करना भी न भूलें. लीवर से जुड़े लक्षणों को महसूस करें तो तुरंत ही डॉक्टरी सलाह लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं