- लिवर बॉडी में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के मेटाबॉलाइज करने में मददगार है.
- लिवर सही तरीके से काम ना करें तो कई तरह की बीमारियां हो सकती है.
- उन बीमारियों में फैटी लीवर और लिवर सिरोसिस कॉमन बीमारियां है.
Yoga Asanas For Liver Disease: लिवर हमारी बॉडी में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के मेटाबॉलिज्म करने में मदद करता है. अगर लिवर सही तरीके से काम ना करें तो कई तरह की बीमारियां शरीर को जकड़ने लगती हैं. उन बीमारियों में फैटी लीवर और लिवर सिरोसिस कॉमन बीमारियां है. इन बीमारियों से बचने के लिए हेल्दी लाइफ़स्टाइल और सही खान-पान काफी हद तक आपके लीवर को दुरुस्त रखता है. इसके अलावा कुछ योगासन भी हैं जिन्हें अगर सही तरीके से किया जाए तो यह काफी मददगार हो सकते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं फैटी लीवर, लिवर सिरोसिस और इंफेक्शन जैसी कई समस्याएं दूर करने में फायदेमंद हैं ये 5 योगासन.
लीवर की समस्याओं को दूर करने वाले योगासन | Yoga Asanas For Liver Problems
1. कपालभाति प्राणायाम
ये एक ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ है जो लीवर को बूस्ट करने में मदद करता है और इसके कार्य को बढ़ाता है. कपालभाति प्राणायाम एक पावरफुल ब्रीदिंग एक्सरसाइज है जो न केवल लिवर को साफ करता है बल्कि शरीर के अंदर सही संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है. इस योगासन को करने के लिए जमीन पर क्रॉस लेग करके बैठकर शुरुआत करें. पहले सांस को अंदर की ओर खींचे और फिर नाक की मदद से सांस को बाहर की ओर छोड़े.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
स्किन हेल्थ को बर्बाद कर सकते हैं ये 7 फूड्स, जानें कौन सी चीजें खाने से चमक उठेगी आपकी स्किन
2. भुजंगासन
भुजंगासन या कोबरा पोज उन लोगों के लिए एक बेहतरीन योगाभ्यास है जो फैटी लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं. इस आसन को करने से पूरे शरीर में खिंचाव आता है, जिससे बॉडी में ब्लड फ्लो सही तरीके से होने में मदद मिलती है. तो जिन लोगों को फैटी लीवर या लीवर सिरोसिस जैसी परेशानी है उन्हें अपने रूटीन में भुजंगासन को जरूर शामिल करना चाहिए.
3. पश्चिमोत्तानासन
फैटी लीवर और सिरोसिस से पीड़ित मरीजों को अपने रूटीन में पश्चिमोत्तानासन को जरूर शामिल करना चाहिए. पश्चिमोत्तानासन एक ऐसा योगासन है जो सिर्फ लीवर ही नहीं बल्कि किडनी के फंक्शन को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है. खास तौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए पश्चिमोत्तानासन करना बेहद फायदेमंद है.
मुलेठी का सेवन किस मौसम में है सबसे ज्यादा फायदेमंद? जानें इस औषधीय जड़ी-बूटी के जबरदस्त फायदे
4. गोमुखासन
लिवर से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए गोमुखासन का अभ्यास करना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है. गोमुखासन करने से लिवर में मौजूद टॉक्सिंस बॉडी से बाहर निकल आते हैं. लिवर सिरोसिस से पीड़ित लोगों के लिए गोमुखासन या काउ पोज़ सबसे अच्छे योग आसनों में से एक है. यह योगासन लिवर को एक्टिव करने और लिवर में ऑक्सीजन और ब्लड फ्लो को तेज करने में मदद करता है.
5. सेतुबंधासन
सेतुबंधासन करने से न सिर्फ लिवर हेल्दी रहता है बल्कि शरीर के और भी कई अंग सही तरीके से फंक्शन करते हैं. इसे करने के लिए पीठ के बल लेटकर घुटने से पैरों को मोड़ लें और अपने हाथों से पंजों के पीछे वाले हिस्से को पकड़ लें. अब इन्हेल करते हुए कमर से नीचे वाले हिस्से को ऊपर की तरफ लेकर जाएं. थोड़ी देर के लिए सांस रोकें के और फिर सांस छोड़ते हुए नीचे की तरफ आएं.
कितना होना चाहिए ऑक्सीजन लेवल, शरीर में इसे कैसे ठीक रखें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं