Daily Walking for Weight Loss: हर दिन तीस मिनट की वॉक आपका वजन घटाने के साथ ही आपकी सेहत को भी फायदा दिला सकती है. इस लो इम्पेक्ट वाले वर्कआउट के कई फायदे आपको एक हेल्दी लाइफ स्टाइल जीने में मदद करेंगे. सबसे पहला, पैदल चलने से कैलोरी बर्न होती है, जो वजन कम करने के लिए जरूरी है. 30 मिनट की नॉर्मल वॉक आपकी एक्सट्रा एनर्जी को बर्न करने के साथ ही कैलोरी बर्न करने में भी मदद करेगी जो वेट लॉस (walking for weight loss) के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. साथ ही, इस तरह की एक्सरसाइज वजन को कंट्रोस करने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर को कम करके, दिल से जुड़ी बीमारियों के रिस्क को भी कम करने में लाभदायी हो सकता है. यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ा सकता है, इसलिए आपकी वॉ खत्म होने के बाद भी आपकी कैलोरी बर्म होती रहेगी. जिस तरह से हम जिम जाकर एक्सरसाइज करते हैं उसी तरह से पैदल चलना भी एक एक्सरसाइज है जो बिना किसी झंझट के आसानी से आपके डेली रूटीन में शामिल हो सकता है.
ये भी पढ़ें: सर्दियों में रहना है बीमारियों से दूर, डाइट में शामिल करें इस आटे की रोटियां, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह उन लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है जो एक्सरसाइज करने में आलस कर जाते हैं. कई लोग ऐसे होते हैं जो सिर्फ इस वजह से एक्सरसाइज नहीं करते या जिम जाने में आलस करते हैं कि उनको तैयार होकर के जाना होता है. ऐसे में पैदल चलना उनके लिए एक परफेक्ट एक्सरसाइज है जो उनको फिट बनाए रखने में मदद कर सकती है. बता दें कि चलने के कई शारीरिक फायदे होते हैं, लेकिन यह एंडोर्फिन रिलीज करके स्ट्रेस को कम करने और मूड को बेहतर बनाकर मेंटल हेल्थ को भी बढ़ा सकती है. अपने शेड्यूल में हर दिन तीस मिनट की वॉक को जोड़ना शारीरिक फिटनेस और वजन घटाने में मदद के लिए एक फायदेमंद हो सकता है.
वेट लॉस के लिए कैसी वॉक करनी चाहिए
बता दें कि आधे घंटे की वाकिंग आपके वेट लॉस में मदद कर सकती है. लेकिन इस वक्त आपको फास्ट चलना है, नॉर्मल वाक आपके वेट लॉस में मदद नहीं करेगी. इसलिए अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं और जिम जाकर घंटों पसीना बहाने का समय नही है. तो अपनी डाइट को हेल्दी और बैलेंस रखने के साथ आप हर रोज आधे घंटे की फास्ट वाकिंग कर के वेट लॉस कर सकते हैं.नचलने से हमारा वजन कम होता है क्योंकि इससे एक्सट्रा कैलोरी बर्न हो जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं