Kesar Water: सुबह की शुरूआत अगर अच्छी होती है तो आपका पूरा दिन अच्छा जाता है. इसलिए जरूरी है कि आप सुबह उठकर फ्रेश फील करें. कई लोग अपने दिन की शुरूआत चाय या कॉफी से करते हैं, वहीं कुछ लोग सुबह उठकर गर्म पानी पीते हैं. लेकिन आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी मार्निंग ड्रिंक जिसका सेवन करने से आप फ्रेश तो महसूस करेंगे ही साथ ही इस ड्रिंक से होने वाले फायदे जानकर आप भी इसका सेवन जरूर करेंगे और वो है केसर पानी, जी हां केसर का इस्तेमाल खाने की कई चीजों में किया जाता है. केसर में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम, मैंगनीज, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये सभी आपके स्वास्थय के लिए काफी लाभदायी हैं. आर्युवेद में भी केसर को कई उपचारों में प्राथमिकता दी जाती है. केसर का पानी ना सिर्फ स्वास्थय लाभ देता है बल्कि यह आपकी स्किन के लिए भी काफी अच्छा होता है. केसर में एंटी इंफ्लामेंटरी गुण पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट भी करते हैं. तो आइए जानते हैं केसर पानी से होने वाले लाभ.
जाड़े में कॉफी पीजिए जरा संभलकर...हो सकते हैं सेहत को बड़े नुकसान, यहां जानिए कैसे
केसर का पानी पीने के फायदे ( Kesar Water Benefits):

जो लोग दिन की शुरूआत कॉफी या चाय से करते हैं, वो केसर पानी से इनको रिप्लेस कर सकते हैं. चाय और कॉफी में कैफीन पाया जाता है. केसर पानी का सेवन करने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक बने रह सकते हैं. कई बार मौसम बदलते ही लोगों को बाल झड़ने की समस्या होती है, ऐसे में आप केसर पानी का सेवन अगर हर दिन करते हैं तो इससे आपके बालों को मजबूती मिलेगी और बालों के झड़ने की समस्या से निजात भी मिल सकता है. अनियमित पीरियड्स, पेट में दर्द और ऐंठन में भी केसर के पानी का सेवन कर सकते हैं. केसर का पानी पीने से हार्मोन संतुलित हो सकते हैं, इसके साथ ही यह पीएमएस के लक्षणों जैसी मूड स्विंग, फूड क्रेविंग, थकान, चिड़चिड़ापन को भी कम कर सकता है.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
इन फूड्स को खाने से तुरंत बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर, अब से लीजिए जान और करिए परहेज
केसर पानी बनाने के लिए सामग्री ( Kesar Water Ingredients):
- केसर
- दालचीनी - 1 इंच
- इलायची - 2
- बादाम- 4-5
- हनी - स्वाद के अनुसार
स्कैल्प की सफाई से लेकर सिर की खुजली तक दूर करती है कॉफी, जानिए बालों पर कैसे लगाएं Coffee Mask
केसर पानी बनाने के तरीका ( How to make Saffron Water):
- केसर पानी बनाने के लिए एक पैन में पानी लें और उसे गर्म होने को रख दें.
- अब इस पानी में दालचीनी, केसर और इलायची डालकर पांच मिनट तक उबालें.
- इसके बाद इसको छानकर एक कप में निकालकर 3-4 मिनट ठंडा होने के लिए रख दें.
- अब इसमें शहद और बादाम डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें और इसका सेवन करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं