Coffee piney ke nuksaan : सुबह की शुरूआत एक कप कॉफी और चाय (coffee and chai) के साथ ही होती है. दोनों ही पेय पदार्थ आपको तरोताजा रखने का काम करते हैं. लेकिन आजकल युवाओं में कॉफी पीने का क्रेज ज्यादा है. फिटनेस फ्रीक (coffee for fitness) के बीच तो कॉफी पीने का क्रेज ज्यादा है. लेकिन उन्हें ये नहीं मालूम है कि इससे उन्हें कई सारे नुकसान भी पहुंचाता है. तो चलिए आज जानते हैं आखिर कॉफी पीने के क्या-क्या हानि होती है.
कॉफी पीने के नुकसान
- सुबह उठते ही अगर आप कॉफी पीते हैं तो ये ठीक नहीं है. खाली पेट इसे पीने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन (cortisol) यानी स्ट्रेस हार्मोन का लेवल बढ़ने लगता है, जो ओव्यूलेशन, वजन और हॉर्मोन पर बुरा असर डालती है.
- जिन लोगों का बीपी हाई (high bp) रहता है उन्हें तो कॉफी का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. क्योंकि ये आपके पल्स रेट को बढ़ाने का काम करता है.
- वहीं, आप डायरिया से पीड़ित हैं तो भी आपको कॉफी नहीं पीना चाहिए. यह आपके हार्ट के लिए ठीक नहीं है. इससे आपकी पाचन क्रिया पर भी बुरा असर पड़ता है.
- जिन लोगों को नींद की समस्या है उन्हें भी कॉफी नहीं पीना चाहिए. यह आपके नींद पर भी बुरा असर डालती है. आपको बता दें कि कॉफी में कैफीन की मात्रा अधिक होती है जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं