Hair Care: सिर से खुजली, ड्राईनेस और डेड स्किन सेल्स दूर करने के साथ-साथ कॉफी लगाने पर बालों को बढ़ने में भी मदद मिलती है. इस चलते की हेयर प्रोडक्ट्स में कॉफी (Coffee) का इस्तेमाल होने लगा है. कॉफी में कई पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं जो बालों का झड़ना रोकते हैं, हेयर ग्रोथ (Hair Growth) बूस्ट करते हैं, बालों को घना बनाते हैं और बालों की सफाई करने में भी असरदार हैं. यहां जानिए किन-किन तरीकों से बालों पर कॉफी लगाई जा सकती है.
केले के छिलकों का किया जा सकता है स्किन केयर में इस्तेमाल, जानिए कैसे लगाएं चेहरे पर Banana Peel
बालों के लिए कॉफी | Coffee For Hair
कॉफी क्लेंजरबालों के लिए कॉफी क्लेंजर (Coffee Cleanser) बनाने के लिए 4 से 5 चम्मच कॉफी पाउडर लें और उसे स्प्रे बोतल में भर लें. इसमें पानी डालें और अच्छे से हिलाकर बालों पर छिड़कें. इसे बालों पर 15 से 20 मिनट रखने के बाद सिर धो लें. इसके अलावा मग्गे में कॉफी वाला पानी भरकर सिर धोया जा सकता है.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने और डैमेज्ड बालों में जान भरने के लिए इस हेयर मास्क (Hair Mask) को बनाकर लगाएं. इसे बनाने के लिए एक अंडा लें और उसमें 2 चम्मच कॉफी मिला लें. अच्छी तरह मिलाने के बाद इस हेयर मास्क को बालों पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. यह बालों को घना और मुलायम बना देगा.
इस हेयर मास्क को लगाने के बाद रूखे-सूखे बाल मुलायम हो जाते हैं. इसे लगाने के लिए आधा कप नारियल का तेल लेकर उसमें एक चम्मच कॉफी पाउडर (Coffee Powder) मिला लें. दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद आंच पर कुछ देर गर्म करें. हल्का गर्म होने के बाद सिर पर मालिश करें और 15 मिनट लगाकर रखें. इसके बाद बालों को धोकर कंडीशनर लगा लें.
कॉफी शुगर स्क्रब
सिर पर जमी डेड स्किन, बिल्ड अप और रूसी के फ्लेक्स को हटाने के लिए इस कॉफी स्क्रब (Coffee Scrub) का इस्तेमाल किया जाता है. स्कैल्प को एक्सफोलिएट करने के लिए 2 चम्मच कॉफी में 2 चम्मच शहद और पेस्ट बनाने जितना नारियल का तेल मिला लें. इसे सिर पर लगाएं, हल्के हाथों से मलें और साथ के साथ ही धो लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं