विज्ञापन

Expert Ki Rai: सुबह, दोपहर या रात? जानिए केला खाने का सही समय और इसके फायदे

Kela Khane Ke Fayde: डॉक्टर दीप्ति खाटूजा का कहना है कि केला हेल्दी है लेकिन इसे सही समय पर खाना चाहिए है वरना ये सेहत को फायदा की जगह नुकसान पहुंचा सकता है.

Expert Ki Rai: सुबह, दोपहर या रात? जानिए केला खाने का सही समय और इसके फायदे
Banana Benefits: केला खाने का सही समय.
NDTV

केला एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है. शायद इसीलिए इसे सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि केला को किस समय खाना सबसे ज्यादा फायदा पहुंचा सकता है. कुछ लोग इसे सुबह उठकर खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग वर्कआउट से पहले या शाम को खाना सही मानते हैं. वहीं, कुछ लोगों का यह भी मानना है कि रात के वक्त केला खाने से बचना चाहिए. ​अगर आप भी इस कन्फ्यूजन को दूर करना करना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं.  

डाइटीशियन डॉक्टर दीप्ति खाटूजा ने बताया कि केला खाने का सबसे सही समय कौन सा है और इससे हमारी सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं.

​सुबह के वक्त केला खाना कितना सही?

​अगर आप अपने दिन की शुरुआत एनर्जेटिक तरीके से करना चाहते हैं, तो सुबह के समय केला खाना एक बेहतरीन ऑप्शन है. डॉक्टर दीप्ति खाटूजा के अनुसार, सुबह के वक्त हमारे शरीर को तुरंत एनर्जी की जरूरत होती है. केले में भरपूर मात्रा में नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो खाते ही शरीर को तुरंत ताकत देते हैं. अगर आप सुबह नाश्ते में या नाश्ते के साथ एक केला खाते हैं, तो इससे आपको दोपहर तक जल्दी थकान महसूस नहीं होगी.  

Latest and Breaking News on NDTV

​क्या दोपहर में केला खाना चाहिए?

​दोपहर का समय ऐसा होता है जब हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेजी से काम कर रहा होता है. ऐसे में लंच के बाद या दोपहर के स्नैक्स के रूप में केला खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है. यह आपको ऑफिस या काम के दौरान आने वाली सुस्ती से बचाता है और पेट को भी लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार कुछ और अनहेल्दी खाने की इच्छा नहीं होती.

​क्या रात में केला खा सकते हैं?

​यह एक ऐसा सवाल है जो सबसे ज्यादा पूछा जाता है. बहुत से लोगों का यह मानना है कि रात के समय केला खाने से सर्दी-खांसी हो सकती है या वजन बढ़ सकता है. डॉक्टर दीप्ति खाटूजा का कहना है कि अगर आपको कफ या सर्दी की समस्या रहती है, तो रात के समय केला खाने से बचना चाहिए. इसके अलावा, रात में हमारा पाचन तंत्र थोड़ा धीमा हो जाता है, इसलिए भारी चीजें पचने में समय लेती हैं. हालांकि, अगर आप पूरी तरह फिट हैं, तो कभी-कभार शाम या रात के शुरुआती पहर में केला खाया जा सकता है, लेकिन सोने से ठीक पहले इसे खाने से बचना चाहिए.

​केला खाने के फायदे-(Kela Khane Ke Fayde)

  1. ​अगर आपको कमजोरी या थकान महसूस हो रही है, तो केला खाने से एनर्जी महसूस होती है. 
  2. केले में अच्छा-खासा फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखने और कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.
  3. केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हमारे दिल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकता है.
  4. ​केला खाने से तनाव कम होता है और मूड अच्छा रहता है क्योंकि इसमें ऐसे गुण होते हैं जो खुशी वाले हॉर्मोन को बढ़ा सकते हैं.

डॉ. दीप्ति खाटूजा गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में डायटेटिक्स और न्यूट्रिशन विभाग की प्रमुख हैं.

ये भी पढ़ें-  रोजाना कितने कप कॉफी पीना दिल के लिए है फायदेमंद, जानें कॉफी पीने का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kela Khane Ke Fayde, Banana Benefits Hindi, Banana Health Benefits Hindi, Kela Kab Khana Chahiye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com