विज्ञापन

रोजाना कितने कप कॉफी पीना दिल के लिए है फायदेमंद, जानें कॉफी पीने का सही तरीका

Coffee Pine Ke Fayde: सुबह खाली पेट ब्लैक कॉफी का सेवन सेहत के लिए वरदान समान. इस आर्टिकल में जानें किन लोगों को और कैसे करना चाहिए कॉफी का सेवन.

रोजाना कितने कप कॉफी पीना दिल के लिए है फायदेमंद, जानें कॉफी पीने का सही तरीका
Coffee Pine Ke Fayde: कॉफी पीने के फायदे.
NDTV

Khali Pet Black Coffee Pine Ke Fayde: हममें से ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरूआत एक कप कॉफी के साथ करना पसंद करते हैं. अगर आपकी सुबह की शुरुआत भी गर्म कप कॉफी के साथ होती है, तो ये आर्टिकल सिर्फ और सिर्फ आपके लिए हैं. अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या रोज़-रोज़ कॉफी पीना दिल के लिए नुकसानदायक तो नहीं है? लेकिन अब अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (American Heart Association) की एक नई रिपोर्ट ने इन सभी चिंताओं को दूर कर दिया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादातर वयस्कों (Adults) के लिए दिनभर में 400 मिलीग्राम तक कैफीन यानी करीब पांच कप कॉफी पीना पूरी तरह से सुरक्षित है और इसके कई फायदे भी हैं.

क्या कहती है रिसर्च-

​यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो एंशुट्ज़ (University of Colorado Anschutz) के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. डेविड काओ (Dr. David Kao) बताते हैं कि इस खबर से उनके मरीज बेहद खुश हैं. वे कहते हैं कि क्लिनिक में कई मरीज मुझे गले लगा लेते हैं जब मैं उन्हें बताता हूं कि उन्हें अपनी कॉफी छोड़ने की कोई जरूरत नहीं है. सुबह की कॉफी बहुत से लोगों की डेली रूटीन और आदत का हिस्सा होती है, इसलिए यह सुनकर लोगों को बहुत राहत मिलती है कि उन्हें अपनी इस आदत में कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं है.

​हालांकि, दिल और कैफीन का रिश्ता थोड़ा उलझन भरा हो सकता है, इसलिए इस पर अभी और रिसर्च की जा रही है. लेकिन आम लोगों के लिए फिलहाल यह चिंता की बात बिल्कुल नहीं है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

​कॉफी पीने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं? (Coffee Pine Ke Fayde)

रिसर्च बताती है कि कॉफी सिर्फ पीने में अच्छी नहीं होती, बल्कि यह सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है. यह टाइप-2 डायबिटीज, दिल की बीमारी, स्ट्रोक, हार्ट फेलियर और दिल की धड़कनों से जुड़ी कुछ समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद करती है.

​साल 2017 में डॉ. डेविड काओ और उनकी टीम ने एक बड़ी रिसर्च की थी. उन्होंने 'फ्रेमिंगहम हार्ट स्टडी' के आंकड़ों की जांच की और पाया कि जो लोग रोज़ाना एक कप से ज्यादा कॉफी पीते हैं, उनमें दिल की बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है. उनके अनुसार, अगर कोई व्यक्ति रोज़ एक कप कॉफी पीता है, तो उसका हार्ट फेलियर का खतरा 5 प्रतिशत और स्ट्रोक का खतरा 6 प्रतिशत तक कम हो सकता है. इसके अलावा, हाल की कई स्टडीज़ में यह भी सामने आया है कि कॉफी पीने से हमारी याददाश्त और दिमाग की सेहत लंबे समय तक सुरक्षित रहती है.

​क्या सभी तरह की कैफीन एक जैसी होती है?

​बिल्कुल नहीं! यह बात बहुत जरूरी है कि आप कैफीन किस चीज़ से ले रहे हैं. जहां कॉफी में मौजूद 400mg कैफीन दिल के लिए सुरक्षित और फायदेमंद मानी गई है, वहीं डॉक्टर चेतावनी देते हैं कि एनर्जी ड्रिंक्स (Energy Drinks) और एनर्जी शॉट्स सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. इस तरह के ड्रिंक्स से हाई ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन तेज होने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए इनसे बचना चाहिए.

किस तरह की कॉफी का करें सेवन- (What Is The Right Ways To Drink Coffee)

कॉफी पीने का तरीका भी मायने रखता है. अगर आप अपनी कॉफी में बहुत ज्यादा चीनी, दूध, क्रीम या फ्लेवर्ड सिरप मिलाते हैं, तो इसके मिलने वाले फायदे कम हो सकते हैं. बेहतर यही होगा कि आप सादी या ब्लैक कॉफी पिएं.

​लिवर कैसे करता है कैफीन को प्रोसेस?

​जब आप एक कप कॉफी पीते हैं, तो शरीर में मौजूद लिवर इस कैफीन को प्रोसेस पचाता है. इस हल्के स्टिमुलेंट का असर आमतौर पर एक घंटे से भी कम समय तक रहता है. चूंकि लोग दिनभर में कई कप कॉफी पी लेते हैं, इसलिए इसका असर शरीर में थोड़ा-थोड़ा बना रहता है.

ये भी पढ़ें- इन 5 समस्याओं से हैं परेशान, तो गुनगुने पानी के साथ बासी मुंह चबाकर खा लें ये हरी पत्तियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coffee Pine Ke Fayde, Ek Din Mein Kitne Cup Chai Pi Sakte, Coffee For Heart Health, Coffee Health Benefits And Side Effects
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com