गर्मियों की दस्तक के साथ ही लोगों की लाइफस्टाइल में काफी बदलाव देखने को मिलता है. रोजमर्रा की रूटीन से लेकर डाइट प्लान तक हर चीज का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. कई लोगों की धूप और चिलचिलाती गर्मी में बाहर जाना मजबूरी होती है, ऐसे में गर्मी में हीट स्ट्रोक या लू लगने की संभावना बढ़ जाती है. वैसे तो खुद को लू से बचाने के लिए लोग अलग अलग तरीके अपनाते हैं लेकिन कई बार ये तरीके कारगर साबित नहीं होते. तो आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो कर आप हीटस्ट्रोक से खुद बचा सकते हैं.
गर्मी में जाना है बाहर, तो निकलने से पहले करें ये काम
- गर्मी और चिलचिलाती धूप में बाहर जाने से परहेज करें. अगर बहुत जरूरी ना हो तो शाम के वक्त अपने काम निपटाएं.
- गर्मी में बाहर जाने से पहले अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए सनस्क्रीन का उपयोग करें.
- प्याज गर्मी में हीटस्ट्रोक से बचने का एक रामबाण उपाय है. घर से बाहर निकलते वक्त अगर आप प्याज को घिसकर नाखूनों पर लगा लेंगे तो लू से बच पाएंगे. इसके अलावा प्याज अगर आप जेब में रखकर धूप में निकलते हैं तो भी लू से बचाव हो सकता है.
- बाहर जाते वक्त टोपी पहन कर रखें या फिर स्कार्फ़ से अपने फेस को पूरी तरह कवर करें. इसके अलावा हीट स्ट्रोक से बचने के लिए खुद को पूरी तरह कवर करें.
- हीट स्ट्रोक से आंखों को बचाने के लिए धूप का चश्मा पहनना एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
- थोड़ी थोड़ी देर में छाया में रुक कर बॉडी को आराम दें और पानी पीते रहें.
हीटस्ट्रोक से ऐसे बचें-

- बहुत सारा पानी या दूसरे हेल्दी ड्रिंक्स जैसे नींबू पानी, आम का पना, वेजिटेबल सूप, फ्रूट जूस और छाछ पिएं. लू न लगे इसके लिए थोड़े थोड़े वक्त में पानी पीकर अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रख सकते हैं.
- थोड़े थोड़े वक्त में कुछ ना कुछ खाते रहें और अपनी डाइट में सलाद को शामिल कर सकते हैं.
- कॉटन और लिनन जैसे नेचुरल फाइबर से बने हल्के रंग के, ढीले-ढाले कपड़े पहनें.
- गीले तौलिये का उपयोग करके, अपने पैरों को ठंडे पानी में डालकर और ठंडा शावर लेकर अपने आप को ठंडा रख सकते हैं.
- गर्मी के मौसम में ऑयली फ़ूड खाने से बचें. ऐसे में लू से बचने के लिए अपनी डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत है. नारियल का पानी, टमाटर की चटनी जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
How To Lose Weight Fast | Weight Loss Tips | बेस्ट वेट लॉस टिप्स, डाइट प्लान और वेट मैनेजमेंट
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं