आम को फलों का राजा कहा जाता है और गर्मी के मौसम में इस रसीले और स्वादिष्ट फल को खाने का अपना ही एक अलग मजा है. पर अक्सर घरों में देखा गया है कि बरसों से नानी दादी आम खाने से पहले उन्हें पानी की बाल्टी में डाल दिया करती थीं. यही सलाह दी जाती है कि कम से कम 2 घंटे पहले आम को पानी में डुबोकर रखना चाहिए. उसके बाद ही आम खाया जा सकता है. इसके पीछे कई साइंटिफिक कारण है जो आपके लिए जानना जरूरी है.
क्या कहता है आयुर्वेद-
सभी फलों और सब्जियों में कुछ प्रकार के थर्मोजेनिक गुण होते हैं जो शरीर के कामकाज को प्रभावित करते हैं आम को पानी में भिगोने से उनमें हीट प्रिंसिपल (तासीर) को कम करने में मदद मिलती है. फलों को पानी में भिगोकर खाने से कॉन्स्टिपेशन, स्किन प्रॉब्लम्स, सिरदर्द और दस्त जैसे साइड इफेक्ट्स काफी हद तक कम हो सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

खाने से पहले आम को भिगोना है जरूरी-
आम को पानी में भिगोने का पुराना मंत्रा बहुत पुराना है. ऐसा करने से अतिरिक्त फाइटिक एसिड को बाहर निकालने में मदद मिलती है, जो शरीर में गर्मी पैदा कर सकता है अगर इसका सेवन किया जाए. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार तरबूज, आम और पपीता जैसे फल शरीर में गर्मी पैदा करने के लिए जाने जाते हैं और इसकी जरूरत से ज्यादा गर्मी डाइजेस्टिव सिस्टम को प्रभावित कर सकती है. जिसके चलते दस्त और स्किन में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है. ऐसे में फलों को पानी में भिगोने से प्राकृतिक गर्मी (तासीर) कम हो जाती है और ये शरीर के लिए सुरक्षित हो सकते हैं.
आप को पानी में भिगोने का साइंटिफिक रीजन
- आम की स्किन पर ढकी गंदगी, पेस्टिसाइड्स, इंसेक्टिसाइड और अनवांटेड केमिकल्स को हटाने के लिए पानी में भिगोना जरूरी है. ये संभावित रूप से कैंसर कोशिका वृद्धि का कारण बन सकते हैं.
- आम आमतौर पर शरीर का तापमान बढ़ाते हैं, जिससे थर्मोजेनेसिस पैदा होता है. इसलिए इसे आधे घंटे के लिए पानी में भिगोने से उनके थर्मोजेनिक गुण कम हो जाते हैं.
- ये अपने थर्मोजेनिक गुणों के कारण मुंहासे, फुंसी, कब्ज, सिरदर्द और आंत से संबंधित समस्याओं जैसी प्रतिक्रियाओं को रोकता है.
- आम में फाइटोकेमिकल्स शक्तिशाली होते हैं, भिगोने से उनकी एकाग्रता कम हो जाती है, और वो नेचुरल फैट बस्टर के रूप में काम कर सकते हैं.
आम को कितने समय तक भिगोना चाहिए?
आम को 15-30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखा जाना चाहिए. आम में बहुत अधिक गर्मी होती है, और भिगोने का प्रोसेस उन्हें ज्यादा टेम्परेचर न्यूट्रल बनाती है. पानी में भिगोने से आम की गर्मी बाहर निकालने में मदद मिलती है. एक बार भीगने के बाद, आम को पानी से हटा दें और तुरंत आनंद लेने के लिए उन्हें ठंडा करें और काटकर लुत्फ़ सकते हैं.
How To Lose Weight Fast | Weight Loss Tips | बेस्ट वेट लॉस टिप्स, डाइट प्लान और वेट मैनेजमेंट
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं