International Day Of Older Persons 2021: 1 अक्टूबर को वृद्धजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए और उनके प्रति होने वाली बुरे बर्ताव को रोकने के लिए इंटरनेशनल डे ऑफ ओल्डर पर्सन यानि के अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया जाता है. हमारे बुजुर्गों को प्यार और देखभाल की बेहद जरूरत होती है. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है उनका इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है, जिससे वे तरह-तरह के बीमारियों के चपेट में आने लगते है. ऐसे में जरूरी हो जाता है कि बुजुर्गों के खानपान और सेहत का खास ख्याल रखा जाए. आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही कॉमन बीमारियों के बारे में जो बुजुर्गों को काफी परेशान करती है.
Common Diseases of the Elderly | बुजुर्गों को होने वाली बीमारियां

Photo Credit: iStock
हाई ब्लड प्रेशर
बुढ़ापे में लोग अकेलेपन का शिकार हो जाते हैं. जिससे वह अकेले में तरह-तरह की बातों को सोचने लगते हैं और तनाव लेने लगते हैं, जिससे उनमें बीपी होने के चांसेस बढ़ जाते हैं. साथ ही शारीरिक रूप से एक्टिव न रहना भी उनमें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा देती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

Photo Credit: iStock
ऑस्टियोपोरोसिस
बुजुर्गों में ऑस्टियोपोरोसिस आम बीमारी है. उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है. कमर दर्द, गर्दन में दर्द, घुटनों में दर्द, बैक पेन के साथ-साथ शरीर के किसी भी हिस्से में अगर हड्डियों में दर्द की शुरुआत ऑस्टियोपोरोसिस की ओर इशारा करता है.

Photo Credit: iStock
ग्लूकोमा
ग्लूकोमा, आंखों में होने वाली बीमारी है, जो आंखों के भीतरी हिस्से में एक तरल पदार्थ के बढ़ने के कारण होने वाले दबाब से होती है. इस बीमारी से ऑप्टिक नर्व सिस्टम खराब होने का खतरा रहता है जिससे आंख की रोशनी भी जा सकती है.

Photo Credit: iStock
अल्जाइमर
यह एक मानसिक बीमारी है, जिसमें पीड़ित व्यक्ति को कोई भी बात याद रखने में कठिनाई हो सकती है और फिर धीरे-धीरे समस्या बढ़ने के साथ इससे पीड़ित व्यक्ति कई चीज भूलने लगता है.

Photo Credit: iStock
डायबिटीज
बुजुर्गों में डायबिटीज की समस्या भी अत्यधिक देखी जाती है. डायबिटीज की परेशानी जेनेटिकल होने के साथ-साथ तनाव की वजह से भी हो सकती है. बुजुर्गों को डायबिटीज की बीमारी से बचाने के लिए डाइट पर खास देने की जरूरत है.
Covid-19: मास्क पहनने का सही तरीका, लोग कर रहे ऐसी-ऐसी गलतियां!
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
हेल्थ और खबरों के लिए जुड़े रहें.
International Day Of Older Persons 2021: कब है अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
World Vegetarian Day 2021: वेजिटेरियन होने के सेहत से जुड़े 7 गजब के फायदे
World Vegetarian Day 2021: शाकाहारी लोगों को इन 5 बीमारियों का खतरा रहता है कम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं