विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2023

न्यूट्रिशनिष्ट ने बताए इम्यूनिटी को कमजोर करने वाले 5 फैक्टर्स, आज ही छोड़ दें ये आदतें

पोषण विशेषज्ञ अंजलि मुखर्जी ने 5 फैक्टर्स शेयर किए हैं जो हमारी इम्यूनिटी को कमजोर कर सकते हैं. आप भी इन चीजों को करने से बचें.

Also Read in
न्यूट्रिशनिष्ट ने बताए इम्यूनिटी को कमजोर करने वाले 5 फैक्टर्स, आज ही छोड़ दें ये आदतें
हमारा शरीर कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन रिलीज करता है, जो इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है.
iStock

इम्यूनिटी से अर्थ किसी बैक्टीरिया, वायरस या परजीवियों जैसे हानिकारक रोगजनकों से बचाव करने की क्षमता से है. यह एक कॉम्प्लेक्स सिस्टम है जिसमें व्हाइट ब्लड सेल्स, एंटीबॉडी जैसे कॉम्पोनेंट्स शामिल होते हैं. न्यूट्रिशनिष्ट अंजलि मुखर्जी बताती हैं कि कैसे कुछ कारक हमारी इम्यूनिटी को कमजोर कर सकते हैं. यहां हम उन्हीं कुछ फैक्टर्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकते हैं.

इस वजह से कमजोर हो जाती है आपकी इम्यूनिटी:

1. स्ट्रेस

जब हम तनावग्रस्त होते हैं, तो हमारा शरीर कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन रिलीज करता है, जो इम्यून सिस्टम की प्रभावशीलता को कम कर सकता है. लंबे समय तक स्ट्रेस से लंबे समय तक इम्यूनिटी फंक्शन को नुकसान हो सकता है, जिससे हम इंफेक्शन और बीमारियों को लेकर सेंसिटिव हो जाते हैं.

2. डर और चिंता

भय और चिंता इम्यून सेल्स जैसे लिम्फोसाइट्स और इम्यून सेल्स को कम कर सकते हैं, जो इंफेक्सन से लड़ने में बड़ी भूमिका निभाते हैं. डर और चिंता भी बॉडी स्ट्रेस फीडबैक को ट्रिगर कर सकते हैं, जो कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन रिलीज करते हैं.

ये भी पढ़ें: सोने में होती है दिक्कत तो दिन में दो बार खाएं ये एक चीज, आएगी अच्छी नींद, हफ्तेभर में बढ़ने लगेगी स्लीप क्वालिटी

3. हैवी मेटल्स

सीसा, पारा और कैडमियम जैसे मेटल्स के संपर्क में आने से हमारी इम्यूनिटी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. ये मेटल्स इम्यून सेल्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं और हानिकारक रोगजनकों से बचाव करने की उनकी क्षमता को खराब कर सकती हैं.

4. बैलेंस डाइट

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए हेल्दी न्यूट्रिशन जरूरी है. विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी वाली डाइट, इम्यूनिटी को कमजोर कर सकती है. उदाहरण के लिए विटामिन ए, सी, ई, जिंक और सेलेनियम की कमी इम्यून सेल्स को खराब कर सकती है.

5. शुगर

बहुत ज्यादा शुगर का सेवन इम्यून सिस्टम पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है. बहुत ज्यादा शुगर के सेवन से सूजन बढ़ सकती है, जो इम्यून फंक्शन को दबा सकती है. इसके अलावा शुगर आंत में बैक्टीरिया के संतुलन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है, जो इम्यून सिस्टम रेगुलेशन में बड़ी भूमिका निभाता है.

पोषण विशेषज्ञ अंजलि मुखर्जी की पोस्ट देखें:

अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए तनाव को कम करना, हैवी मेटल्स के रिस्क को कम करना, फलों, सब्जियों, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज से भरपूर बैलेंस डाइट बनाए रखना और शुगर का सेवन सीमित करना जरूरी है. रेगुलर एक्सरसाइज, अच्छी नींद और कुल मिलाकर एक हेल्दी लाइफस्टाइल भी एक मजबूत इम्यून सिस्टम में योगदान करती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Factors That Weaken Immunity, Weak Immunity, Weak Immunity In Winter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com