विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2025

रोज घी में भूनकर खा लीजिए किशमिश, इन स्वास्थ्य समस्याओं से मिलेगी जल्द राहत, ये 5 लोग जरूर खाएं

Raisins Roasted In Ghee Benefits: घी में भुनी हुई किशमिश कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिला सकती है. खासकर कुछ लोगों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. यहां जानिए कुछ जबरदस्त फायदे.

रोज घी में भूनकर खा लीजिए किशमिश, इन स्वास्थ्य समस्याओं से मिलेगी जल्द राहत, ये 5 लोग जरूर खाएं
Roasted Raisins In Ghee: घी में किशमिश भूनकर खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है.

Benefits of Eating Roasted Raisins In Ghee: किशमिश एक सुपरफूड है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है. किशमिश के अनेक फायदे हैं. यह सबसे ज्यादा टेस्टी और हेल्दी ड्राई फ्रूट्स की लिस्ट में टॉप पर होता है. इसे घी में भूनकर खाने से इसके लाभ और बढ़ जाते हैं. यह न केवल पाचन को सुधारता है बल्कि शरीर को एनर्जी भी प्रदान करता है. हमारे घरों में किशमिश को भिगोकर या कच्चा खाने की परंपरा पहले से है. माना जाता है कि किशमिश को हमेशा भिगोकर ही खाना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर किशमिश को घी में भूनकर खाया जाय तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. आयुर्वेद के अनुसार, घी में भुनी हुई किशमिश कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिला सकती है. खासकर कुछ लोगों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.

घी में भुनी हुई किशमिश खाने के फायदे | Benefits of Eating Raisins Roasted In Ghee

1. पाचन में सुधार करता है

घी में भुनी हुई किशमिश खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. यह कब्ज, एसिडिटी और पेट की गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकती है.

2. हड्डियों को बनाती है मजबूत

किशमिश में कैल्शियम और बोरोन नामक मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी हैं. घी के साथ मिलकर यह ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या आपको पता है सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने से क्या होता है? जान जाएंगे तो आज से ही करने लगेंगे इस्तेमाल

3. खून की कमी (एनीमिया) दूर करे

किशमिश आयरन का बेहतरीन स्रोत है. घी में भूनकर इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है, जिससे एनीमिया से बचाव होता है.

4. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों की ग्रोथ में मदद कर सकते हैं. किशमिश और घी के पोषक तत्व बालों और त्वचा के लिए चमत्कार कर सकते हैं. 

5. हार्ट हेल्थ में सुधार

किशमिश में पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और दिल की बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है. 

यह बी पढ़ें: खाली पेट रोज पीना शुरू कीजिए सौंफ का पानी, फिर जो होगा आपने कभी सोचा भी नहीं होगा, पढ़ें गजब फायदे

किन लोगों को इसे जरूर खाना चाहिए?

  • कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग: अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है और आप जल्दी बीमार पड़ते हैं, तो घी में भुनी हुई किशमिश का सेवन जरूर करें.
  • खून की कमी से पीड़ित लोग: एनीमिया से ग्रसित लोगों को यह जरूर खाना चाहिए, क्योंकि यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है.
  • हड्डियों की कमजोरी वाले लोग: बुजुर्ग या हड्डी की समस्याओं से परेशान लोगों के लिए यह एक बेहतरीन घरेलू उपाय माना जाता है.
  • थकान और कमजोरी महसूस करने वाले लोग: अगर आपको दिनभर कमजोरी और थकान महसूस होती है, तो रोज सुबह घी में भुनी हुई किशमिश खाएं.
  • पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोग: कब्ज, अपच या पेट में गैस की समस्या वाले लोग इसे जरूर खाएं, इससे उनका पाचन तंत्र मजबूत होगा.

सेवन करने का सही तरीका:

  • 5-10 किशमिश लें और एक चम्मच देसी घी में हल्का भून लें.
  • इसे सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले खाएं.
  • लगातार 15-20 दिनों तक इसका सेवन करने से लाभ दिखने लगेगा.

घी में भुनी हुई किशमिश न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है. यह खासतौर पर उन लोगों के लिए रामबाण साबित हो सकती है, जिन्हें हड्डियों की कमजोरी, खून की कमी या पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं.

Watch Video: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raisins Roasted In Ghee Benefits, Ghee Me Bhuni Kishmish Ke Fayde, Health Benefits Of Eating Raisins With Ghee, Ghee Me Kishmish Bhunkar Khane Ke Labh, Raisins For Digestion And Immunity, Kishmish And Ghee For Anemia, Ayurvedic Benefits Of Ghee And Raisins, Kishmish Benefits For Health, Ghee Roasted Raisins For Bone Health, How To Eat Raisins For Better Digestion, Home Remedy For Weak Immunity, Kishmish For Glowing Skin And Hair, Ayurvedic Superfoods For Health, Raisins For Energy And Stamina, How To Eat Ghee Roasted Raisins For Better Health, Best Way To Consume Raisins For Digestion, Why Should You Eat Raisins Roasted, Raisins And Ghee Remedy For Weak Bones And Anemia, Who Should Eat Ghee Roasted Raisins And Why?
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com