Manage Diabetes in Summer: चिलचिलाती गर्मी ने हर किसी को परेशान कर रखा है. खासतौर पर उन लोगों को इस मौसम में ज्यादा परेशानी हो रही है, जो डायबिटीज से जूझ रहे हैं. इस मौसम में ब्लड शुगर (Blood Sugar Level) बढ़ने से उनकी समस्याएं बढ़ गई हैं. गर्मी में डायबिटीज को मैनेज (Manage diabetes in summer) करना सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है. इसके लिए खास ख्याल रखना पड़ता है. आइए जानते हैं गर्मी में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का कारण और इससे बचने के 5 उपाय...
गर्मी में क्यो बढ़ जाती है डायबिटीज की समस्या
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि गर्मी के मौसम में टेंपरेचर ज्यादा होने पर ब्लड शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है. आपके हाइड्रेशन और फिजिकल एक्टिविटी पर शुगर लेवल डिपेंड करता है. इस मौसम में ज्यादा पसीना आने से डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है. इस वजह से ब्लड में ग्लूकोज तेजी से बढ़ सकता है. ऐसी कंडीशन में बार-बार टॉयलेट जाना पड़ता है. ऐसे में जरूरी है कि डायबिटीज के मरीज ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गर्दन, हाथ और पैरों में जमा कालापन हो जाएगा गायब, बस शहद में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें
गर्मी में खास ख्याल रखें डायबिटीज मरीज
गर्मी के मौसम में उन डायबिटीज मरीजों को ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है, जिन्हें इंसुलिन डोज लेना पड़ता है. ऐसे मरीजों का शरीर डिहाइड्रेट होने पर उनकी स्किन में ब्लड की सप्लाई कम हो जाती है. इस वजह से बॉडी इंसुलिन को सही तरह ऑब्जर्व नहीं कर पाती है और ब्लड शुगर का लेवल तेजी से बढ़ सकता है. ज्यादा तापमान इंसुलिन को भी प्रभावित करता है. इसलिए इंसुलिन को ठंडी जगह स्टोर करके रखना चाहिए.
गर्मी में इस तरह मैनेज करें डायबिटीज
1. खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए जितना हो सके पानी पिएं.
2. गर्मी के मौसम में इंसुलिन की डोज कम या ज्यादा लेने की जरूरत हो सकती है, इसलिए डॉक्टर से इसको लेकर सलाह लें.
3. ज्यादा तापमान होने से ब्लड शुगर लेवल में तेजी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. इसलिए इसे बार-बार मॉनिटर करते रहें.
सफेद बालों को हमेशा के लिए काला कर देंगी किचन में मौजूद ये 2 चीजें, करोड़ों में एक है ये नुस्खा !
4. गर्मी के मौसम में अगर ट्रैवल कर रहे हैं तो अपनी दवाइयां साथ रखें.
5. डायबिटीज के मरीज फिजिकल एक्टिविटी करना न छोड़ें. ज्यादा धूप या गर्मी में बाहर निकलने से भी बचें.
6. गर्मियों में हल्के रंग के कपड़े ही पहनें. जिससे पसीना आसानी से निकल सके. चुस्त कपड़े पहनने से बचें.
7. डायबिटीज के मरीजों को इस मौसम में खाने का खास ख्याल रखना चाहिए. डाइट में ताजे फल और सब्जियां रखें. तली भूनी या पैकेज्ड फूड से बचें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Heart Attack In The Gym: Medical Diagnostic Before Starting Gym | Dr Vikas Thakran (Cardiology)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं