Peepal Tree Health Benefits: भारत में पेड़ों को केवल हरियाली का प्रतीक नहीं, बल्कि उन्हें जीवन का आधार समझा जाता है. इन्हीं पेड़ों में पीपल का वृक्ष खास महत्व रखता है. धार्मिक मान्यताओं से लेकर आयुर्वेद और पर्यावरण संरक्षण तक, पीपल का पेड़ कई मायनों में बेहद खास है. हिंदू धर्म में माना जाता है कि पीपल के वृक्ष में 33 कोटी देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए इसकी पूजा की जाती है. वहीं वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह पेड़ पर्यावरण के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है. इसकी छाया, ऑक्सीजन और औषधीय गुण इसे एक साधारण पेड़ से कहीं ज्यादा चमत्कारी बना देते हैं. आइए जानते हैं कि पीपल का पेड़ धार्मिक, स्वास्थ्य और पर्यावरण के नजरिए से क्यों इतना खास माना जाता है.
पीपल का पेड़ सेहत के लिए क्यों है इतना खास? | Why Is the Peepal Tree so Special for Health?
1. धार्मिक दृष्टि से पीपल का महत्व
भारतीय संस्कृति में पीपल को पवित्र वृक्ष माना गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस पेड़ में अनेक देवी-देवताओं का निवास होता है. कई लोग शनिवार और अमावस्या के दिन पीपल की पूजा करते हैं और इसके चारों ओर परिक्रमा लगाते हैं. ऐसा माना जाता है कि पीपल की पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

Photo Credit: vinay suhalka
2. आयुर्वेद में पीपल के औषधीय गुण
आयुर्वेद के प्राचीन ग्रंथों चरक संहिता और सुश्रुत संहिता में भी पीपल के औषधीय गुणों का उल्लेख मिलता है. पीपल के पत्ते, छाल और फल कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में उपयोगी माने जाते हैं.
3. पाचन सुधारने में मददगार
सुश्रुत संहिता के अनुसार पीपल के पत्तों का पानी सुबह खाली पेट पीने से पाचन एंजाइम सक्रिय होते हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया बेहतर बनती है.
4. खांसी और अस्थमा में लाभ
पीपल की छाल और पत्तों का काढ़ा खांसी और अस्थमा जैसी समस्याओं में राहत देने में सहायक माना जाता है.
5. त्वचा रोगों में उपयोगी
दाद, खाज और खुजली जैसी समस्याओं में पीपल के पत्तों को पीसकर लगाने से त्वचा को राहत मिल सकती है.

3. घाव और फटी एड़ियों के लिए प्राकृतिक उपाय
पीपल के पत्तों में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. अगर किसी चोट के कारण घाव बन जाए तो पत्तों का पेस्ट लगाने से संक्रमण का खतरा कम हो सकता है और घाव जल्दी भरने में मदद मिलती है.
इसके अलावा पीपल के पत्तों से निकलने वाला दूध फटी हुई एड़ियों पर लगाने से एड़ियां मुलायम हो जाती हैं और धीरे-धीरे ठीक होने लगती हैं.
4. दिल और ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद
आयुर्वेदिक मान्यताओं के अनुसार पीपल के पत्तों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं. साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट मसल्स को मजबूत बनाने और ब्लड प्रेशर को बैलेंस बनाए रखने में भी सहायक हो सकते हैं.
5. पर्यावरण के लिए वरदान
पीपल का पेड़ पर्यावरण के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है. यह दिन के साथ-साथ रात में भी ऑक्सीजन छोड़ने की क्षमता रखता है. यही कारण है कि इसे प्रदूषण कम करने और वातावरण को शुद्ध रखने में मददगार माना जाता है. इसके अलावा यह कई पक्षियों और छोटे जीवों का आश्रय स्थल भी बनता है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं